रशिया और पश्चिमी जगत के बिगड़े संबंधों के लिए पश्चिमी देश ही ज़िम्मेदार – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचना

मास्को – अमरीका और यूरोपिय महासंघ के साथ रशिया के संबंध सबसे नीचले स्तर पर जा पहुंचे हैं और इसके लिए संबंधित पश्चिमी देश ही ज़िम्मेदार हैं, ऐसी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की है। बुधवार को राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अमरीका और महासंघ के राजदूत से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के मौजूदा संघर्ष के लिए अमरीका ने वर्ष २०१४ में दिया समर्थन ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया। ऐसे में यूरोपिय महासंघ ने सहयोग की भूमिका छोड़कर रशिया विरोधी भू-राजनीतिक संघर्ष करने की नीति अपनाई हैं और इसी कारण से दोनों के संबंध अधिक से अधिक बिगड़ रहे हैं, ऐसी चेतावनी पुतिन ने दी।

रशिया-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के साथ ही अमरीका समेत यूरोपिय देशों ने रशिया के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनाई हैं। रशिया पर भारी मात्रा में प्रतिबंध लगाए गए और विदेश मुद्रा भंड़ार भी कुर्क किया गया हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रशिया को अलग-थलग करने के लिए अमरीका और यूरोप विश्व के अन्य देशों पर भी दबाव बना रहे हैं। इस वजह से रशिया-यूक्रेन संघर्ष अब दो देशों की जंग नहीं रहा और यह रशिया विरुद्ध पश्चिमी देशों में तब्दिल हुआ है।

पिछले कुछ दिनों में रशिया के विभिन्न नेता लगातार इसी का ज़िक्र कर रहे हैं। रशिया ने अपनी नई विदेश नीति में भी इसी को प्राथमिकता दी है और पश्चिमी जगत ने रशिया के खिलाफ नया हायब्रिड वॉर शुरू किया होने का आरोप लगाया है। इस वजह से रशिया भी अपनी नीति में बदलाव कर रही हैं। पश्चिमी देशों के विरोध में शुरू यह संघर्ष लंबे समय तक शुरू रहेगा, ऐसे संकेत वरिष्ठ रशियन नेताओं ने दिए हैं।

इस पृष्ठभूमि पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने बुधवार को अमरीका के राजदूत लिन ट्रेसी और यूरपिय महासंघ के नए राजदूत रोलैण्ड गैरहैराग से मुलाकात की। इस दौरान अमरिकी राजदूत से बोलते समय पुतिन ने वर्ष २०१४ में यूक्रेन में करवाए गए ‘कलर रिवोल्युशन’ का स्पष्ट ज़िक्र किया। यही घटना यूक्रेन में शुरू मौजूदा संघर्ष की वजह होने की चेतावनी पुतिन ने दी। इसके साथ ही बाद में अमरीका ने किए निर्णयों की वजह से ही दोनों देशों के संबंध नीचले स्तर पर जा पहुंचे होने का आरोप पुतिन ने लगाया।

अमरीका और रशिया के ताल्लुकात पर वैश्विक सुरक्षा एवं स्थिरता निर्भर होने का अहसास भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस दौरान कराया। अमरिकी राजदूत के बाद पुतिन ने यूरोपिय महासंघ के नए राजदूत से भी चर्चा की। राजदूत रोलैण्ड गैलहैराग एक फ्रेंच अधिकारी हैं और पुतिन ने फ्रान्स और रशिया के संबंधों का ज़िक्र किया। साथ ही महासंघ ने अमरीका के प्रभाव में आकर रशिया के साथ संघर्ष करने की नीति अपनाई, यह आरोप भी उन्होंने लगाया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.