पैलेस्टिनियों को पूरे अधिकार मिलने के बाद ही खाड़ी में शांति स्थापीत होगी – पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास

न्यूयॉर्क – ‘पैलेस्टिनी जनता को उनके पूरे अधिकार, कानूनन राष्ट्रीयता प्राप्त हुए बिना खाड़ी में शांति स्थापीत होगी, यह सोच रखनेवाले बड़ी भूल कर रहे हैं’, ऐसी चेतावनी पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास ने दी। साथ ही द्विराष्ट्रवाद के मसले का हल निकालने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा आखरी अवसर हैं, ऐसा भी राष्ट्राध्यक्ष अब्बास ने कहा। स्पष्ट ज़िक्र नहीं किया हो, फिर भी पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष यह बयान करते हुए इस्रायल से सहयोग स्थापीत करने की कोशिश में लगे सौदी को चेतावनी देते दिख रहे हैं।

पैलेस्टिनियों को पूरे अधिकार मिलने के बाद ही खाड़ी में शांति स्थापीत होगी - पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बासइस्रायल और सौदी अरब का सहयोग स्थापीत करने की कोशिश अमरीका का बायडेन प्रशासन कर रहा हैं। बीच के दौर में सौदी इस बातचीत से पीछे हटने की खबरें सामने आयी थी। लेकिन, इस्रायल के सहयोग के लिए सौदी का सकारात्मक रिस्पान्स प्राप्त होता दिख रहा है। सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने यह कहा है कि, इस्रायल से सहयोग करने के लिए जारी कोशिश प्रति दिन प्रगति कर रही हैं। पैलेस्टिन मसले का हल निकलता है तो इस्रायल खाड़ी में अहम देश बनेगा, यह विश्वास प्रिन्स मोहम्मद ने व्यक्त किया था। इस वजह से इस्रायल-सौदी सहयोग जल्द मुमकीन होगा, ऐसी खबरे प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन, पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास ने आम सभा में अपने भाषण में स्पष्ट ज़िक्र किए बिना इस्रायल से सहयग करने की कोशिश कर रहे सौदी पर अप्रत्यक्ष आलोचना की। पैलेस्टिनियों को पूरे अधिकार मिलने के बाद ही खाड़ी में शांति स्थापीत होगी - पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बासस्वतंत्र पैलेस्टिन और पैलेस्टिनियों को पुरा अधिकार प्रदान किए बिना खाड़ी में शांति स्थापित नहीं हो सकेगी, यह इशारा अब्बास ने दिया है। साथ ही इस्रायल की सरकार वंश द्वेषी और पैलेस्टियिं पर अत्याचार करने वाली और जेरूसलम में अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन हो रहा हैं, ऐसा आरोप अब्बास ने लगाया।

पैलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष की इस भूमिका पर इस्रायल ने आलोचना की। अब्बास को इस्रायल के साथ शांति स्थापित करनी नहीं हैं, ऐसा आरोप राष्ट्र संघ में इस्रायली राजदूत गिलाड एर्डन ने लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.