ताइवान पर सीर्फ ताइवानी जनता का ही अधिकार – राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन की चीन को चेतावनी

ताइपे/बीजिंग – ताइवान पर सीर्फ ताइवानी जनता का ही अधिकार हैं, ऐसी कड़ी चेतावनी राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग-वेन ने दी।ताइवान का अस्तित्व और ताइवानी नागरिकों की स्वतंत्रता एवं जनतंत्र के प्रति दिखाई दे रहा आग्रह किसी को भी उकसाने वाला नहीं, यह इशारा भी राष्ट्राध्यक्षा ईंग-वे ने दिया। चीन में शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वेसर्वा के तौर पर वर्चस्व पाने के बाद ताइवान में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में भी चीन के दबाव का मुद्दा रखकर राष्ट्राध्यक्ष ईंग-वेन ने ताइवान की जनता को दक्ष रहने के संकेत दिए हैं।

कुछ वर्ष पहले ताइवान में किए गए चुनाव में चीन ने सोशल मीडिया एवं प्रसार माध्यम एवं अन्य संसाधनों का इस्तेमाल करके ताइवान का जनमत बदलने की कोशिश की थी। लेकिन, चीन की यह कोशिश असफल हुई थी। इस नाकामयाबी के बावजूद चीन अभी तक ताइवान पर कब्ज़ा पाने की हर कोशिश कर रहा हैं और ऐसीं कई साज़िशे नाकाम करने की जानकारी ताइवान की सरकार ने दी थी। चीन के सर्वेसर्वो शी जिनपिंग ने पिछले महीने आयोजित कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन में ताइवान के विलयन का मुद्दा बड़ी आक्रामकता से रखा था। चीन में ताइवान शामिल हो, इसके लिए सैन्य ताकत के साथ सभी विकल्प इस्तेमाल करने की चेतावनी जिनपिंग ने दी थी।

इस पृष्ठभूमि पर ताइवान में इसी महीने हो रहे चुनाव ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।  चीन से सलोखा रखें, ऐसी भूमिका रखने वाले दलों के उम्मीदवार भी चुनाव में उतरने की वजह से चीन इसमें हस्तक्षेप कर रहा है, यह भी स्पष्ट हुआ है। इसी वजह से राष्ट्राध्यक्षा ईंग-वेन ने अपनी पहली ही सभा में सीधे चीन को चेतावनी देकर ताइवान की सरकार चीनी हरकतों के विरोध में चौकन्ना होने की बात स्पष्ट की।

इसी बीच शनिवार को चीन के ३६ लड़ाकू विमानों के साथ तीन युद्धपोतों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, ऐसी जानकारी ताइवानी रक्षा विभाग ने प्रदान की। पिछले १२ दिनों में चीन के २८३ लड़ाकू विमान और ४१ युद्धपोतों ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी, यह भी रक्षा विभाग ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.