उत्तर कोरिया के दक्षिण कोरिया एवं जापान पर परमाणु हमले मे २० लाख लोगों की जान जायेंगी- अमरीका के अभ्यासगट का डर

वॉशिंगटन: कोरियन क्षेत्र मे तनाव बढ़ रहा है और उत्तर कोरिया ने चर्चा के लिए तैयार न होने की बात घोषित की है। तथा अमरीका दक्षिण कोरिया एवं जापान से भड़काऊ गतिविधियां होने पर इन देशों पर परमाणु हमला करने की धमकी भी उत्तर कोरिया ने दी है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया एवं जापान पर परमाणु बम फेंका तो इस देश मे लगभग २१ लाख से अधिक नागरिकों की जान जा सकती है तथा ८० लाख से अधिक लोग जख्मी हो सकते है, ऐसा दावा अमरीका के अभ्यास गट के विश्लेषक माइकल झैगरेक जूनियर ने किया है।

परमाणु हमला

पिछले कई हफ्तों मे उत्तर कोरिया के विरोध मे अमरीका, दक्षिण कोरिया एवं जापान की आक्रामकता मे बढ़त हुई है। उत्तर कोरिया से परमाणु हमले की धमकी दी जा रही है और अमरीका और मित्र देशों ने इस क्षेत्र मे सागरी तथा हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन किया था। इसके साथ अमरीका ने दक्षिण कोरिया मे ‘थाड’ और जापान मे ‘पैट्रियौट’ यह मिसाइल भेदी यंत्रणा सतर्क रखी थी। इस की वजह से कोरियन क्षेत्र मे तनाव बहुत ही बड़ा है।

इस पृष्ठभूमि पर एक छोटी सी घटना कोरियन क्षेत्र मे संघर्ष भड़का सकती है। ऐसा हुआ तो उत्तर कोरिया अपने पड़ोसी देशों पर परमाणु हमला कर सकता है। दक्षिण कोरिया एवं जापान, अमरीका के मित्र देश होकर इन दोनों देशों मे अमरीका के बड़े लष्करी तल है। तथा अमरीका का सातवा आरमार इन देशों की सीमा पर तैनात है। इसकी वजह से अमरीका को बड़ा झटका देने के लिए उत्तर कोरिया ने इन देशों पर परमाणु हमला किया तो उसके भीषण परिणाम होंगे ऐसा इशारा झैगरेक ने दिया है।

उत्तर कोरिया के पास लगभग २५ परमाणु बम होने का दावा किया जा रहा है। इस के व्यतिरिक्त उत्तर कोरिया ने मिनी परमाणु बम का निर्माण भी शुरु किया है, ऐसी खबर कुछ हफ्तों पहले प्रसिद्ध की थी। दौरान उत्तर कोरिया ने अपने पड़ोसी देशों पर परमाणु हमला किया तो उस के भीषण परिणाम उत्तर कोरिया को भी सहने होंगे तथा उत्तर कोरिया के पास चीन एवं रशिया के सीमा भाग को भी इस परमाणु हमले की तकलीफ सहनी पड़ सकती है। इस पृष्ठभूमि पर रशिया ने सीमा पर अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाना शुरू किया है और वहां लष्कर तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.