रशिया के युक्रेन पर हमलों की वजह से नहीं बल्कि, ‘जी ७’ देशों की गलत नीति के कारण महंगाई में उछाल – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को – पूरे विश्व में महंगाई में उछाल यकायक हुई घटना नहीं है बल्कि, पिछले कई सालों से ‘जी ७’ देशों की गलत आर्थिक नीति का यह नतीजा है। यह महंगाई रशिया ने यूक्रेन पर किए  हमले के कारण नहीं है, ऐसे करारे शब्दों में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने ‘जी ७’ देशों को चेतावनी दी। पिछले कुछ दिनों से रशिया के यूक्रेन पर हमलों की वजह से अमरीका और यूरोप में महंगाई और किल्लत की समस्या उभर रही है, ऐसी आलोचना हो रही है। इस पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यह जवाब दिया दिख रहा है।

अमरीका में महंगाई ने नया रेकॉर्ड स्थापित किया है। अमरीका में महंगाई का दर ८.६ प्रतिशत तक जा पहुंचा है। ऐसे में ब्रिटेन का महंगाई दर ९.१ प्रतिशत है। इसके अलावा यूरोझोन में महंगाई का दर ८.१ प्रतिशत है और इसके लिए रशिया ही ज़िम्मेदार है ऐसी आलोचना हो रही है। अमरीका और यूरोपिय देशों में फिलहाल बढ़ती कीमतों के विरोध में तीव्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इस असंतोष से देश की सरकारों को बड़ा नुकसान पहुँच रहा है। अमरीका में राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन होने की बात स्पष्ट हुई है। अमरीका में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है। लेकिन, महंगाई के लिए रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ही ज़िम्मेदार होने का आरोप ज्यो बायडेन ने लगाया था।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के नेतृत्व में रशिया ने यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता तो यह दरवाढ़ नहीं होती, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष अपनी जनता से कह रहे हैं। इस पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने जवाब दिया। ब्रिक्स की बैठक में बोलते समय राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने वैश्विक व्यापार के सामने निर्माण संकट रशिया की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई से नहीं हुआ है बल्कि, ‘जी ७’ देशों की अब तक की गलत आर्थिक नीति की वजह से यह समय सामने आया  है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्पष्ट किया।

यूक्रेन में स्थित अनाज़ के भंड़ार रशिया ने रोक रखे हैं और इसी वजह से विश्व में अनाज़ की कमी महसूस हो रही है, ऐसे दावे पश्चिमी देशों ने किए हैं। लेकिन, इसमें सच्चाई नहीं है और अनाज की कमी पर पश्चिमी देश दिखा रहीं संवेदनशीलता झुठी होने की आलोचना राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने की। रशिया अनाज़ की किल्लत कम करने के लिए पूरी सहायता करने के लिए तैयार होने का बयान व्लादिमीर पुतिन ने किया।

अपनी गलत नीति के कारण उभरे आर्थिक संकट का ठिकरा पश्चिमी देश रशिया पर फोड़ रहे हैं, ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.