यूक्रेन का युद्ध रोकने के लिए रशिया पर चीन दबाव बनाए – चीन में नियुक्त अमरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स

बीजिंग/मास्को – यूक्रेन में शुरू युद्ध रशिया रोक दे, इसके लिए चीन ने अधिक दबाव बढ़ाने की आवश्यक होने का बयान अमरिकी राजदूत ने किया है। चीन में नियुक्त अमरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने एक कार्यक्रम के दौरान चीन और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष की हुई चर्चा में यह अहम कदम बढ़ाया गया, ऐसा कहा। कुछ महीने पहले चीन ने रशिया-यूक्रेन युद्धविराम और शांति वार्ता से जुड़ा एक प्रस्ताव पेश किया था। इसपर यूक्रेन समेत पश्चिमी देशों ने तीव्र विरोध दर्शाया था। 

‘रशिया यूक्रेन में तैनात अपनी पुरी सेना हटाए, इसके लिए चीन ने रशिया पर अधिक दबाव बनाना होगा, यह विचार अमरीका रखती है। ऐसा हुआ तो यूक्रेन को उसका पूरा क्षेत्र प्राप्त होगा और वह वाकई फिर से सार्वभौम देश बनेगा’, ऐसा बयान निकोलस बर्न्स ने किया। अमरिकी अभ्यास गुट ‘स्टिमसन सेंटर’ के समारोह में बर्न्स ने अपनी भूमिका रखी। 

यूक्रेन का युद्ध‘रशिया को सलाह देते समय चीन ने सख्त रुख अपनाना होगा। युद्ध जल्द से जल्द खत्म करने के लिए चीन ने हरकत करनी होगी। यह हरकत और इसके परिणाम यूक्रेन सरकार को मंजूर होना भी आवश्यक है’, ऐसा बर्न्स ने आगे कहा। इस बार उन्होंने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की से हुई चर्चा का भी स्वागत किया। यह पहला और अच्छा कदम है, यह दावा अमरिकी राजदूत बर्न्स ने किया।

उनके इस बयान के बाद अमरिकी रक्षाबल प्रमुख जनरल मार्क मिले ने भी वर्ष या दो वर्षों में रशिया-यूक्रेन की बातचीत होनी ज़रूरी है, ऐसा कहा। यूक्रेन के संभावित जवाबी हमलों के अभियान का नतीज़ा किसी के भी पक्ष में लग सकता है, इसपर भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया। वहीं, अमरिकी सांसद और वरिष्ठ नेता मायकल मैकॉल ने जवाबी हमलों के अभियान के परिणामों पर यूक्रेन को आगे आर्थिक सहायता देना जारी रखना है या नहीं, इसका निर्णय किया जाएगा, इसका अहसास कराया।

यूक्रेन के शुरू हमलों के मुद्दे पर अमरीका के साथ पश्चिमी देशों में भी नाराज़गी का माहौल होने की खबरे बार बार सामने आ रही है। अमरीका के साथ यूरोप के दायरे के कई नेता, अधिकारी एवं विश्लेषक यूक्रेन के निर्णयों पर नाखूश हैं और कुछ ने तो इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान करना भी शुरू किया है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.