चीन ने ताइवान पर हवाई हमला करने का युद्धाभ्यास किया – ४८ घंटों में १५० से भी अधिक चीनी विमानों ने ताइवान के करीब लगाई गश्त

बीजिंग/ताइपे – ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन की अमरीका यात्रा से गुस्सा हुए चीन ने लगातार तीसरे दिन ताइवान को धमकाने के लिए युद्धाभ्यास किया। पिछले ४८ घंटों में चीन के विमान वाहक युद्धपोत के साथ २० विध्वंसक और डेढ़ सौ से भी अधिक लड़ाकू विमानों ने ताइवान के ‘मिडियन लाईन’ को पार करके हवाई हमला करने का युद्धाभ्यास किया। इसके जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमान और गश्तीपोत रवाना किए और ज़रूरत हुई तो चीन पर कार्रवाई करने के आदेश भी अपने रक्षाबलों को दिए हैं। इस वजह से लगातार तीसरे दिन ताइवान की खाड़ी में तनाव बना रहा।

चीन ने शुरू किए ‘युनाइटेड शार्प स्वार्ड’ नामक युद्धाभ्यास के तहत रविवार को चीन के ‘शैन्दौन्ग’ विमान वाहक युद्धपोत के साथ आठ विध्वंसकों ने घेराव किया था। इसके साथ ही ७१ लड़ाकू और बॉम्बर विमानों ने चीन-ताइवान को अलग कर रही ‘मिडीयन लाईन’ पार करके ताइवान की सीमा में गश्त लगाना शुरू किया था। चीन की यह कार्रवाई हमारी संप्रभुता का उल्लंघन करती हैं, ऐसी आलोचना ताइवान ने की। लगभग सवा घंटे चीन के विमानों ने हमारी सीमा में उड़ान भरी, ऐसा आरोप ताइवान ने लगाया। ऐसे में ताइवान ने अपने हवाई सुरक्षा यंत्रणा कार्यान्वित करके प्रत्युत्तर देने की तैरी जुटाई थी। इसके बाद ही चीन के विमान पीछे  हटे थे। सोमवार सुबर चीन के ११ विध्वंसक और ५९ लड़ाकू विमानों ने फिर से ताइवान की सीमा में प्रवेश करके युद्धाभ्यास किया।

‘‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ का यह युद्धाभ्यास यानी स्वतंत्र ताइवान करने के लिए कोशिश कर रहे अलगाववादी गुट और उन्हे समर्थन मुहैया कर रही विदेशी शक्तियों के लिए यह चेतावनी होगी’, ऐसी धमकी चीन के ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता कर्नल शी ई ने दी। पिछले हफ्ते ताइवान की राष्ट्राध्यक्षा त्साई इंग-वेन ने ग्वातेमाला और बेलीझ जैसे लैटीन अमरिकी देशों की यात्रा करने के बाद स्वदेश लौटने से पहले ही सभापति केविन मैकार्थी ने ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात की।

ताइवान हमारा ही सार्वभौम क्षेत्र हैं और अन्य कोई भी देश ताइवान के साथ राजनीतिक एवं सैन्य सहयोग स्थापित ना करे, ऐसा चीन ने धौंस दिखाकर कहा है। अमरीका ने ‘वन चाइना पॉलिसी’ का ऐसे उल्लंघन करके ताइवान के राष्ट्राध्यक्ष से नज़दिकियां बढ़ाने के परिणाम गंभार होंगे, ऐसी धमकी चीन ने दी थी। राष्ट्राध्यक्षा इंग-वेन के दौरे का आयोजन कर रही दो अमरिकी संगठनों पर चीन ने प्रतिबंध लगाए हैं। लगातार तीन दिनों से ताइवान को घेर रहे युद्धाभ्यास का आयोजन करके चीन ने ताइवान के साथ अमरीका को भी धमकाया हैं।

इसी बीच, बायडेन प्रशासन ने चीन के इस युद्धाभ्यास के विरोध में सख्त भूमिका नहीं अपनाकर ताइवान की सुरक्षा को खतरे में धकेला हैं, ऐसी आलोचना अमरीका से ही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.