नाइजरीया में बोको हराम ने ‘आयएस’ के परिजनों से प्रतिशोध लिया

अबूजा – अफ्रीका का नाइजीरिया देश बोको हराम और आयएस दोनों आतंकी संगठनों के संघर्ष का केंद्र बन रहा है। कुछ दिन पहले आयएस के आतंकियों के हमले में बोको हराम का बड़ा कमांडर मारा गया था। इसका प्रतिशोध लेने के लिए बोको हराम ने आयएस के आतंकी की पत्नि की हत्या करने की घटना सामने आयी है। बोको हराम के आतंकी ने आयएस के आतंकियों की ३३ पत्नियों की निर्मम हत्या कर दी। इससे नाइजीरिया में बोको हराम और आयएस का संघर्ष तीव्र होने की चिंता जताई जा रही है।

बोको हराम नामक आतंकी संगठन पिछले २० सालों से चाड, नाइजीरिया, नायजर, कैमेरून जैसे अफ्रीकी देशों में आतंक फैला रहा है। नाइजीरियन सरकार का तख्ता पलटकर वहां पर अपनी हुकूमत स्थापित करने के लिए बोको हराम पिछले कई सालों से कोशिश कर रहा है। सन २०१५ में यह आतंकी संगठन हत्याकांड़ को अंज़ाम दे रहा था तब बोको हराम से अलग हुए आतंकियों ने भी अफ्रीका में आयएस का गठन किया था। इसके बाद अफ्रीका में आयएस और बोको हराम के बीच संघर्ष शुरू हुआ था।

पिछले कई महीनों से बोको हराम और आयएस के बीच युद्धविराम करने की कोशिश हो रही थी। लेकिन, एक हफ्ते पहले आयएस के आतंकियों ने बोको हराम का वरिष्ठ कमांडर मलम अबूबकर और १२ से अधिक आतंकियों को ढ़ेर किया। इसके बाद इन दोनों आतंकी संगठनों का युद्धविराम खत्म होने की चिंता जताई गई थी। शुक्रवार को बोको हराम के नेता अली नुल्डे ने नाइजीरिया के संबिसा जंगल में हमले करने की सूचना करके युद्धविराम संबंधित चर्चा खत्म कर दी।

संबिसा के जंगल में छुपे आयएस से जुड़ी ३३ महिलाओं की बोको हराम के आतंकियों ने हत्या की। इसके आगे भी आयएस के आतंकी और उनके परिजनों पर हमले जारी रहेंगे, ऐसी धमकी बोको हराम ने दी। इसी बीच आयएस ने भी बोको हराम के नेताओं को लक्ष्य करने का इशारा दिया है। इसकी वजह से नाइजीरिया में दो आतंकी संगठनों के बीच बड़ा संघर्ष होने की संभावना बढ़ी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.