खाड़ी की सुरक्षा ही यूरोप की सुरक्षा – यूरोपिय महासंघ के विदेश नीति प्रमुख का बयान

अबू धाबी – ऊर्जा और सुरक्षा संबंधित क्षेत्र मे यूरोपिय महासंघ और खाड़ी देशों का कभी नहीं था उतना अहम साबित होने लगा है। खाड़ी देशों से प्राप्त हो रही ऊर्जा की आपूर्ति की वजह से यूरोप का गणित बदल रहा है। इस वजह से खाड़ी की सुरक्षा ही यूरोप की सुरक्षा बनती है, यह ऐलान यूरोपिय महासंघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने किया। अमरीका और खाड़ी देशों में तनाव निर्माण हो रहा है और ऐसे में यूरोपिय महासंघ ने रखी यह भूमिका ध्यान आकर्षित करती है।

खाड़ी की सुरक्षाकुछ दिन पहले ही यूरोपिय महासंघ की विदेश नीति के प्रमुख ने यूएई का दौरा किया था। रशिया-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोपिय देशों पर ऊर्जा संकट टूटा है। इस पृष्ठभूमि पर यूएई एवं अन्य खाड़ी देशों के साथ ईंधन संबंधित सहयोग बढ़ाने के लिए जोसेफ बोरेल ने चर्चा की थी। दो दिन पहले अपने इस दौरे को लेकर यूएई की स्थानीय वृत्तसंस्था से बातचीत करते समय बोरेल ने यूरोप के लिए खाड़ी देशों कासहयोग अहम होने की बात स्पष्ट की।

यूक्रेन युद्ध से पहले यूरोपिय महासंघ की ईंधन की कुल ४० प्रतिशत ज़रूरत अकेले रशिया पुरी कर रही थी। लेकिन, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के साथ ही ईंधन की यह आयात आठ प्रतिशत तक फिसली है, इस ओर बोरेल ने ध्यान आकर्षित किया। ऐसी स्थिति में खाड़ी देशों ने, खास तौर पर यूएई ने ईंधन सहयोग के लिए यूरोपिय देशों को बेहतर ऑफर दी है और इस वजह से दोनों गुटों का सहयोग बढ़ेगा, यह दावा बोरेल ने किया।

‘यूक्रेन युद्ध की वजह से उभरा ऊर्जा संकट कम से कम साल भर कायम रहेगा। ऐसें में ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में यूरोप और खाड़ी देशों का स्थापित हुआ सहयोग इससे पहले कभी नहीं था उतना अहम साबित हो रहा हैं’, ऐसा बोरेल ने कहा। इसके साथ ही ईंधन की आपूर्ति हमेशा के लिए नहीं हो सकती और खाड़ी देशों के साथ अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेष करने के लिए यूरोपिय महासंघ तैयार हैं, ऐसा बोरेल ने कहा। यूक्रेन संकट की वजह से ईंधन के लिए विकल्प हो सकते हैं ऐसीं अक्षय ऊर्जा पर, खास तौर पर हायड्रोजन ईंधन के निर्माण की ज़रूरत स्पष्ट हुई, ऐसा बोरेल ने कहा।

इसी बीच, खाड़ी देश ईंधन के निर्यातक हैं, इसी वजह से यूरोप के लिए अहम है, ऐसा नहीं। बल्कि सामरिक नज़रिये से भी खाड़ी देश दक्षिण-पूर्व एशिया से यूरोप को जोड़ते हैं। इसी वजह से खाड़ी की सुरक्षा ही यूरोप की सुरक्षा बनती है। इसी कारण से यूरोप को खाड़ी देशों का सर्वोत्तम सहयोगी बनना हैं, यह जानकारी बोरेल ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.