रशिया के साथ शांति वार्ता करने के लिए अमरीका का यूक्रेन पर दबाव – अमरिकी अखबार का दावा

वॉशिंग्टन/किव – रशियन परमाणु हमले के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रशिया से बातचीत करे, इसके लिए अमरीका यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश में होने का वृत्त सामने आया है। अमरीका के शीर्ष अखबार ने इससे संबंधित दावा किया है। पिछले हफ्ते ही अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की से मुलाकात की थी। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी अखबार ने यह दावा करना ध्यान आकर्षित करता है।

पिछले आठ महीनों से ज्यादा समय से रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू है और दोनों फल ओर से यह संघर्ष रोकने के कोई भी संकेत नहीं दिए गए हैं। उल्टा पूर्व एवं दक्षिण यूक्रेन में जारी संघर्ष अधिक तीव्र होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। रशिया ने भी पिछले कुछ हफ्तो में यूक्रेन में मिसाइल्स और ड्रोन्स के जोरदार हमले करके यूक्रेन की सेना को धूल चटायी है। साथ ही रशियन परमाणु हमले का मुद्दा भी चर्चा का मुद्दा बना है और रशिया के बयान और गतिविधियां पश्‍चिमी देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेचैन कर रहे हैं।

यूरोप, लैटिन अमरीका एवं अफ्रीकी देशों में भी रशिया-यूक्रेन युद्ध जारी रहने से नाराज़गी  बढ़ने का दावा अमरिकी अखबार ने किया। परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र अमरीका ने यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर झेलेन्स्की पर दबाव बनाना शुरू किया है। झेलेन्स्की ने कुछ ही दिन पहले रशियन राष्ट्राध्यक्ष से बातचीत ना करने का प्रस्ताव यूक्रेन में पारित करवाया था। इसपर अमरीका ने आपत्ति जताई है और यह पाबंदी हटाकर झेलेन्स्की रशिया से बातचीत करने की राह खोल दे, ऐसी भूमिका अमरिकी अधिकारियों ने बड़ी तीव्रता से रखी है।

यूक्रेन के पीछे अमरीका ड़टकर खड़ी होने के बावजूद कई सहयोगी देश लंबे चल रहें यूक्रेन युद्ध के तंग हुए हैं। कई सालों तक यह युद्ध जारी रखना मुमकिन नहीं होगा, ऐसा स्वर यूरोपिय देशों में सुनाई देना शुरू हुआ है। आठ महीने शुरू इस संघर्ष के बाद कई यूरोपिय देशों की अर्थव्यवस्थाओं के सामने संकट खड़ा हुआ हैं और जनता में भी नाराज़गी बढ़ रही है। साथ ही यूक्रेन को हो रही हथियारों की आपूर्ति के कारण यूरोपिय रक्षाबलों पर भी भार बढ़ने का वृत्त हाल ही में प्रसिद्ध हुआ है। इन सभी मुद्दों के मद्देनज़र अमरीका ने यूक्रेन पर दबाव बढ़ाना शुरू किया हैं, ऐसा ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ अखबार ने कहा हैं।

इसी बीच शांतिवार्ता के लिए दबाव बनाने के साथ ही अमरीका ने यूक्रेन के लिए ४० करोड़ डॉलर्स के नए रक्षा सहायता का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.