रशिया प्रायोजित ‘सीएसटीओ’ गुट का ताजिकिस्तान में युद्धाभ्यास

दुशांबे/मास्को – रशिया की पहल से गठित ‘कलेक्टिव सिक्युरिटी ट्रिटीऑर्गनाइजेश’ (सीएसटीओ) के सदस्य देशों ने सोमवार से ताजिकिस्तान में युद्धाभ्यासशुरू किया। इस युद्धाभ्यास में रशिया समेत मध्य एशियाई देशों के हज़ार से भी अधिक सैनिक और लड़ाकू विमान एवं ड्रोन्स शामिल थे। नाटो के साथ पश्‍चिमी देश रशिया पर दबाव बढ़ाने के लिए यूरोप में तैनाती बढ़ा रहे हैं और ऐसें में आयोजित इस युद्ध को अहम समझा जा रहा हैं।

सोमवार को मध्य एशिया के ताजिकिस्तान में ‘रुबेझ-२०२२’ युद्धाभ्यास की शुरूआत हुआ। ‘सीएसटीओ’ के देसों ने स्थापित किए ‘कलेक्टिव रैपिड डिप्लॉइमेंट फोर्सेस’ की तैनाती और युद्ध से जुड़ी गतिविधियाँ एवं प्रशिक्षण ऐसा इस युद्धाभ्यास का स्वरूप होगा। इसमें रशिया के ६०० से भी अधिक सैनिकों का समावेश हैं।

रशिया के अलावा ताजिकिस्तान, किरगिझिस्तान, कज़ाकस्तान, बेलारूस, आर्मेनिया इन देशों के सैन्य दल इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बने हैं। युद्धाभ्यास में ३०० से अधिक बख्तरबंद वाहन, लड़ाकू विमान, ड्रोन्स, हेलीकॉप्टर्स का समावेश होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की। कुछ हफ्ते पहले इस गुट के ताजिकिस्तान और किरगिझिस्तान इन देशों का संघर्ष छिड़ा था। यह संघर्ष काबू करने के लिए रशिया को मध्यस्थता करनी पड़ी थी। इसके कुछ दिन बाद ही संयुक्त युद्धाभ्यास का आयोजन होना ध्यान आकर्षित कर रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.