अफ़गानिस्तान को अमरीका का समर्थन जारी रहेगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन

वॉशिंग्टन – अमरीका अफ़गानिस्तान से वापसी कर रही है, फिर भी अफ़गानिस्तान के लिए अमरीका का समर्थन हमेशा जारी रहेगा। लेकिन, हमें क्या चाहिए, यह अफ़गान नागरिकों को स्वयं ही तय करना होगा। मूर्खता में हो रही हिंसा रोकनी होगी, ऐसा बयान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने किया है। अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी के साथ वाईट हाउस में हुई चर्चा के दौरान बायडेन ने अफ़गानिस्तान के लिए लंबे समय तक सहयोग का आश्‍वासन दिया। इस मुलाकात से पहले अमरीका ने अफ़गानिस्तान में मौजूद तालिबान के अड्डों पर ड्रोन हमले करके तालिबान को इशारा दिया। 

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने घोषित किए समर्थन का अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष गनी ने स्वागत किया है। साथ ही अफ़गानिस्तान की अमरीका के साथ जारी भागीदारी मात्र लष्करी नहीं है बल्कि, सर्वसमावेशी होगी, यह बयान भी गनी ने इस दौरान किया। अफ़गानिस्तान में लोकनियुक्त सरकार सत्ता में चाहिये तो इस क्षेत्र के देश हथियारी संगठनों को नहीं, बल्कि अपनी सरकार का समर्थन करें, यह आवाहन राष्ट्राध्यक्ष गनी ने किया।

इसी बीच, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ११ सितंबर तक अफ़गानिस्तान में तैनात अमरिकी सेना की वापसी का ऐलान किया था। लेकिन, अगले दो हफ्तों में ही यह कार्य पूरा होगा, ऐसा दावा बायडेन प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं। इसी के साथ इस सेना वापसी के बाद भी अमरीका के ६५० से अधिक सैनिक अफ़गानिस्तान में तैनात रहेंगे, यह बयान भी अमरिकी अफसर ने अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था के सामने किया है। इसी बीच अमरिकी सेना ने अफ़गानिस्तान के बघलान और कुंदूज़ प्रांतों में ड्रोन हमले किए। इन हमलों में कितने तालिबानी मारे गए, यह जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। लेकिन, सेना वापसी के बाद जारी रहनेवाली अमरिकी सेना की तैनाती और ड्रोन हमलों की गूंज पाकिस्तान में सुनाई देने लगी है।

अमरीका अफ़गानिस्तान से पीछे नहीं हटेगी, यह चिंता पाकिस्तान के पत्रकार जताने लगे हैं। अमरीका ने ६५० सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया है, फिर भी इन सैनिकों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। इसमें अमरीका के निजी कान्ट्रैक्टरों का भी समावेश हो सकता है, ऐसा बयान यह पत्रकार चिंता के स्वर में कर रहे हैं। साथ ही अमरीका आसानी से बगराम हवाई अड्डा नहीं छोड़ेगी, ऐसा इन पत्रकारों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.