उद्योग एवं पर्यटन क्षेत्र को ‘वुहान व्हायरस’ का झटका

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/वॉशिंग्टन/बीजिंग: चीन में वुहान व्हायरस का खतरा अधिक से अधिक बढ रहा है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख कंपनियों ने सावधानी बरतनी शुरू की है| अमरिका और यूरोप की कई कंपनियों ने चीन में स्थित अपने उपक्रम कुछ समय के लिए बंद रखने का निर्णय किया है और चीन में आयोजित कार्यक्रम एवं बैठक भी रद्द करने का कदम उठाया है| अमरिका ने अपने २४० नागरिकों को स्वदेश बुलाया है और ब्रिटेन ने अगले दो दिनों में विमान भेजने के संकेत दिए है|

वुहान व्हायरस की बिमारी के पृष्ठभूमि पर चीन में लगभग २५ शहरों में लॉकडाउन घोषित किया गया है| प्रति दिन के व्यवहार भी बंद पडे है| इसमें चीन में रहनेवाले एवं पर्यटन के लिए पहुंचे नागरिक भी फंसे है और उन्होंनें संबंधित देशों को एवं चीन सरकार को उन्हें रिहा करने की बिनती की है| इस मामले में अमरिका ने पहल करके अपने २४० से भी अधिक लोग एवं राजनयिक अफसरों को स्वदेश लाया है|

बुधवार के दिन चीन से अमरिका पहुंचा विमान कैलिफोर्निया में उतरा है और सभी नागरिकों को विशेष जांच के लिए ‘मार्च एअर रिझर्व्ह’ बेस पर रखा गया है| ब्रिटेन ने चीन में अपने नागरिकों को दूतावास से संपर्क करने को कहा है और इसके अनुसार विशेष विमान की व्यवस्था करने की बात स्पष्ट की है| उसी समय ब्रिटेन में प्रमुख विमान कंपनी ब्रिटीश एअरवेज ने चीन जानेवाले और चीन से आनेवाले सभी विमानों के उडान रद्द करने का ऐलान किया है| अमरिका की कुछ विमान कंपनियों ने भी ऐसे ही संकेत दिए है|

दुनिया की दुसरे क्रमांक की अर्थव्यवस्था चीन में बहुराष्ट्रीय कंपनियां बडी मात्रा में सक्रिय है और उन्हें भी वुहान व्हायरस का दाह महसूस हुआ है| ‘फेसबुक’ इस प्रमुख कंपनी ने चीन में तय अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है| ‘कॉफी’ क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘स्टारबक्स’ ने चीन में अपनी दो हजार शाखा बंद रखने का ऐलान किया है| वही, जापान की टोयोटा कंपनी ने चीन में स्थित अपने कारखाने कुछ दिनों के लिए बंद रखने का ऐलान किया| एचएसबीसी और गोल्डमैन सैक्स इस प्रमुख वित्त कंपनी ने भी चीन का अपना दफ्तर बंद रखने के संकेत दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.