विकि

wiki

‘विकि’ यह नाम सुनते ही हमारे मन के सामने विकिपिडिया साईट आ जाती है। दर असल आय. टी. की दुनिया में विकि यह ऐसी संकल्पना है, जिसके लेखों एवं अन्य उपलब्ध सामग्री में व्यक्ति कोई भी एवं जितना जी चाहें उतना एडिट अर्थात बदलावों का समावेश आदि कर सकता है। काफी बड़ी-बड़ी कंपनियाँ अपने ब्लॉग्ज् इसी तरह चलाते हैं, जिससे वे उनके चहीते ग्राहकों तक उनकी इच्छानुसार पहुँच सकते हैं। हॉवर्ड कमिंगहम इस अमेरिकी संगणकतज्ञ ने १९९४ में विकि की इस संकल्पना को पहली बार विकसित करके लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया था। परन्तु जब से विकि नामक संकल्पना ने लोकप्रियता प्राप्त की है, उसी वक्त से विकि शब्द सुनाई पड़ते ही पता चल जाता है कि यह विकिपिडिया (www.wikipedia.org) साईट है। यह साईट में विकिमिडिया फाउंडेशन  के विकिपिडिया जैसे १३   विभिन्न विकि साईट्स हैं। विकिपिडिया के संबंध में बात कर ही रहे हैं तो सबसे पहले हम इस साईट के बारे में चर्चा करेंगे और इसके पश्‍चात् ही हम इसके उन भाई-बहनों के बारे में चर्चा करेंगे।

विकिपिडिया : www.wikipedia.org

यह साईट दुनिया में सबसे अधिक मशहूर है। यह मुफ्त में प्राप्त होनेवाला ऑनलाईन ज्ञान कोश है। (एनसायक्लोपिडिया) है। इस ज्ञानकोश की जानकारी एवं लेख हमें दुनिया के  ४६ की अपेक्षा अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। दुनिया में उपलब्ध रहनेवाले अधिक से अधिक विषयों के प्रति, व्यक्ति, स्थान, संकल्पना, घटनाएँ, कंपनियाँ, उत्पादक आदि की पूरी जानकारी हमें इस साईट पर दी जाती है। इस साईट्स के अपडेट्स इतनी तेजी के साथ होते हैं कि किसी भी विषय की जानकारी आरंभिक समय से लेकर हम पढ़ सकते हैं। घटना के अगले दिन से ही प्राय: उससे जुड़ी बातें साईट पर उपलब्ध हो जाती हैं और आगे चलकर एक दिन पहले तक की बातें अपडेट की हुई होती हैं। बिलकुल किसी भी और कितने भी व्यक्तियों के बारे में यहाँ पर दी गई जानकारी के संबंध में यदि कोई बदलाव करना हो तो इसका पूरा अधिकार होने पर भी इस साईट्स पर उपलब्ध होनेवाली जानकारी बिलकुल वास्तविक ही होती है। इस वास्तविकता के अन्तर्गत अचूकता बनाये रखने के लिए विकिपिडिया ने विशेष ध्यान दिया है। किसी भी व्यक्ति को विकिपिडिया पर कोई जानकारी देनी है अथवा प्राप्त जानकारी में कोई परिवर्तन करना है तो इसके लिए इस साईट पर उस विशेष व्यक्ति का खाता होना ज़रूरी होता है, जिसे कोई भी मुफ्त में खोल सकता है। जिस जानकारी को हमें बदलना हैं अथवा नयी जानकारी देनी है, उस जानकारी को प्रकाशित करने के लिए, हमारे द्वारा दी जानेवाली जानकारी योग्य एवं सत्य है या नहीं, इस बात को सिद्ध करनेवाले सबूत, उदा. जिस विषय पर हम लिखनेवाले हैं उस से संबंधित, समाचार पत्र में अथवा सरकारी साईट्स पर आनेवाले संदर्भ, सरकारी कागज़ाद आदि हमें देने पड़ते हैं। इसके अलावा हमारे द्वारा दी जानेवाली जानकारी फिर चाहे वह लिखित हो, चित्ररूप में हो, विडियों रूप में हो अथवा अन्य किसी भी स्वरूप में हो, वह अन्य किसी साईट्स पर से कॉपी की गई हो तो इसका कोई उपयोग नहीं बल्कि वह हमारे द्वारा स्वयं तैयार की गई अथवा प्राप्त की गई होनी चाहिए। विकिपिडिया पर पारंपारिक पद्धति के द्वारा हम उस जानकारी की छानबीन तो कर ही सकते हैं। परन्तु इसके अलावा यहाँ पर हमें तारीख के अनुसार और इसके साथ-साथ सबसे अधिक चर्चित विषयों के अनुसार भी उस खोज की गई जानकारी के बारे में उनके द्वारा दिए गए डॅश बोर्ड से लिया जा सकता है। इसी कारण दुनिया में घटित हो रही घटनाओं के बारे में हम जागृत रह सकते हैं।

विकिबुक्स : www.wikibooks.org

विकि की साईट पर हम कुछ पुस्तकें पढ़ सकते हैं। इसके अन्तर्गत काल्पनिक साहित्य अथवा ललित साहित्य नहीं मिलता, बल्कि विविध विषयों से संबंधित पुस्तकें, उदा. कॉम्प्यूटर्स, अभियांत्रिकी, भाषाशास्त्र, गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, साहित्य एवं ललितकला, जीव-विज्ञान आदि विभिन्न निर्देशात्मक मार्गदर्शिका एवं सहायक पुस्तिकाएँ मुफ्त में ही पढ़ने को मिलती हैं। इन दो साईट्स के अतिरिक्त भी हमें विकिमीडिया फाउंडेशन  की अन्य कुछ का साईट्स का उपयोग कर सकते हैं। इसमें विकिकोट (मशहूर व्यक्तियों के विचारों का संकलन), विकिवर्सिटी (ऑनलाईन अध्ययन हेतु) विकिन्युज (समाचारों का संकलन) विकिडिक्शनरी (शब्दकोश प्रजातियों की डिरेक्टरी एवं ज्ञानकोश) आदी हैं। इनके बारे में हम अगले लेख में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.