९/११ किसने करवाया मुझे ज्ञात है – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

Third World Warवॉशिंगटन: ‘अमरिका पर हुआ ९/११ का आतंकी हमला इराक ने करवाया नही था| यह हमला किसने करवाया, यह मुझे ज्ञात है| संभव है यह बात आप को भी ज्ञात हो सकती है’, यह चौकानेवाला विधान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है| ९/११ इराक ने करवाया नही था, फिर भी इस देश पर हमला करने का निर्णय करके अमरिका ने इस युद्ध के लिए करीबन आठ ट्रिलियन डॉलर्स की विशाल रकम खर्च की, इस विसंगति पर भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान केंद्रीत किया है| सीधे जिक्र किए बिना राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इराक युद्ध शुरू करनेवाले जॉर्ज बुश को लक्ष्य कर रहे है, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

वर्ष २००१ में अमरिका पर हुए आतंकी हमलें में न्यूयॉर्क के ‘ट्विन टॉवर’ गिराए गए थे| इतिहास में सबसे भयंकर समझे जा रहे इस आतंकी हमले में कुल २,९७७ लोगों की बलि गई थी| लेकिन, यह हमला इराक ने किया नही था| इस हमले के सूत्रधार कोई और ही थे| यह होते हुए भी इराक युद्ध का काफी गलत निर्णय किया गया, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रखा है| अमरिका में रास्ते, पाठशाला और अन्य विकास परियोजना का निर्माण करने की नौबत आती है तो पैसे का सवाल खडा होता है| इस मुद्दे पर सभी लोग एक दुसरे से झगडा करते है| ऐसी स्थिति में गलत निर्णय करके शुरू किए गए इराक युद्ध के लिए करीबन आठ ट्रिलियन डॉलर्स बरबाद किए गए है, इस ओर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ध्यान केंद्रीत किया|

उत्तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जॉंग उन’ इनके जैसे क्रूरकर्मा की सराहना क्यों करते हो? यह सवाल राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को पुछा गया था| इसपर जवाब देते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ९/११ का हमला और उसके बाद हुए इराक युद्ध का दाखिला दिया| ९/११ हमले के बाद अमरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया| अगले दौर में इस आतंकी हमले का जिक्र करके अमरिका ने इराक युद्ध शुरू किया था| इस युद्ध में हजारों इराकी मारे गए और चार हजार से भी अधिक अमरिकी एवं १७९ ब्रिटीश सैनिक मारे गए| इतना होते हुए भी इराक में अबू बकर अल बगदादी जैसा आतंकी और ‘आईएस’ जैसी आतंकी संगठन का निर्माण हुआ, यह दाखिला देकर इराक युद्ध ने अमरिका के हाथ में कुछ भी लगा नही है, इस ओर ट्रम्प ने ध्यान आकर्षित किया|

‘हमने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार ने के बाद नया युद्ध शुरू करूंगा, यह कुछ लोगों की कल्पना थी| लेकिन, मैने इस मोर्चे पर सबसे बेहतर सफलता प्राप्त करके दिखाई है’, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने विषय में रखी गई नकारात्मक संभावना गलत होने का एहसास भी कराया| इस दौरान, इससे पहले भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अफगानिस्तान एवं इराक युद्ध संबंधी कुछ विवादित बयान किए थे| बिल क्लिंटन अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष थे तभी उनके सामने ‘ओसामा बिन लादेन’ को खतम करने का अवसर था| लेकिन, उन्होंने वह अवसर गंवाया और इसलिए ९/११ का हमला हुआ| साथ ही राष्ट्राध्यक्ष होते हुए जॉर्ज बुश इन्होंने ही ‘सीआईए’ ने दी हुई सलाह नजरअंदाज करके ‘लादेन’ को खतम करने का अवसर गंवाया, यह आलोचना ट्रम्प ने पहले भी की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.