चीन के ‘वुहान व्हायरस’ की बिमारी को वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने ‘ग्लोबल इमर्जन्सी’ घोषित किया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेनीवा/बीजिंग – चीन समेत कुल १८ से भी अधिक देशों में तेजी के साथ फैल रहेवुहान व्हायरसकी बिमारीग्लोबल इमर्जन्सीहोने का ऐलान वैश्विक स्वास्थ्य संगठन ने किया है| गुरूवार के दिन हुई बैठक के बाद यह ऐलान किया गया और जागतिक समुदायवुहान व्हायरसकी बिमारी का मुकाबला करने के लिए एक होकर मुहीम चलाए, यह निवेदन भी किया| चीन मेंवुहान व्हायरसकी बिमारी के चपेट में अबतक कुल हजार से भी अधिक मरीज देखे गए है और इस बिमारी का शिकार बने मरिजों की संख्या २१३ तक जा पहुंची है|

पिछले महीने में चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में अज्ञात विषाणू की बिमारी फैलने की बात स्पष्ट हुई थी| वन्यजीवों के मांस की बिक्री कर रहे मार्केट से इस बिमारी का फैलाव शुरू होने की जानकारी चीन की यंत्रणा ने दी थी| शुरू के दो हफ्ते चीन ने यह बिमारी ज्यादा गंभीर मामला नही है और यह बिमारी सीर्फ वुहान शहर तक सीमित होने का दावा किया था| इस दौरान चीन ने इस विषाणु की चपेट में लगभग ४०५० मरीज होने का दावा किया था

पर, इसके बाद पिछले दो हफ्तों में इस बिमारी का दायरा काफी तेजी से बढा है और चीन समेत १९ देशों में इस बिमारी के मरिज देखे गए है| इस बिमारी के लिएकोरोना व्हायरसके नाम से जानेवाले वर्ग का विषाणू जिम्मेदार होने का दावा किया गया है, पर अभी तक इस बिमारी का असल स्रोत खोजना संभव नही हो सका है| इस कारण फिलहाल इस विषाणु का जिक्रवुहान कोरोना व्हायरसही किया जा रहा है| ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने प्रयोग शाला में इस विषाणु का स्वतंत्र तरिके से निर्माण करने में कामयाबी हासिल की है, पर इस से जुड पुरी जानकारी अभी साझा नही हुई है|

शुरू के दिनों में वैश्विक स्वास्थ्य संगठन ने चीन से प्राप्त हो रही जानकारी के आधार परवुहान कोरोना व्हायरसको जागतिक बिमारी करार देने से इन्कार किया था| पर, पिछले कुछ दिनों में इसका दायरा लगातार बढने से चीन के यंत्रणाओं को भी इस बिमारी पर नियंत्रण रखना मुमकिन ना होने की बात दिख रही है| इसी बीच अमरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत यूरोपिय एवं एशियाई देशों मेंवुहान कोरोना व्हायरसके मरिज देखे जाना शुरू हुआ और इसके साथ ही वैश्विक स्वास्थ्य संगठन एक हफ्ते में दुसरी बार बैठक करने के लिए विवश हुई|

गुरूवार की बैठक के बाद वैश्विक स्वास्थ्य संगठन ने चीन के इस विषाणू की बिमारी कोग्लोबल इमर्जन्सीघोषित किया और साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर होनेवाले देशों को इस बिमारी का सबसे बडा खतरा होने का इशारा दिया| ‘सभी देशों ने एक होकर इस बिमारी का फैलाव रोकना जरूरी है| एक हुए तो ही यह मुमकिन है, इन शब्दों में वैश्विक समुदाय ने एक होकर मुहीम शुरू करनी होगी, यह निवेदन स्वास्थ्य संगठन ने किया है|

इसी दौरान, वुहान कोरोना व्हायरस की बिमारी संबंधी चीन गलत जानकारी प्रदान कर रहा है, यह दावे भी सामने रहे है| स्वास्थ्य संगठन से जुडे कुछ वैज्ञानिकों ने चीन मरिजों की एवं इस बिमारी से हुई मौतों की संख्या छिपा रहा है, यह आरोप भी किया| प्रसार माध्यमों में जारी हो रही खबरों में चीन की यंत्रणा सीधे स्वयं ही कुछ शवों को दफना रही है, ऐसी तस्वीरें सामने चुकी है| इस ओर ध्यान देकर इन फोटों में देखे गए शव किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन के बिना दफनाए जाने का दावा इन वैज्ञानिकों ने किया है|

चीन की अधिकृत सरकारी यंत्रणाओं ने फिलहाल लगभग एक लाख से भी अधिक लोग वुहान व्हायरस की चपेट में होने की संदिग्धता से उन्हें अलग रखकर उनकी जांच होने की जानकारी साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.