‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में चीन अमरीका से युद्ध के लिए तैयार रहें

चीन के मुखपत्र को चढ़ा युद्धबुखार
  • बीजिंग, दि. ६ (वृत्तसंस्था) – ‘साऊथ चायना सी पर कब्ज़ा करने के लिए चीन युद्ध की तैयारी कर लें| अगर अमरीका इस विवाद में हस्तक्षेप करता है, तो फिर चीन भी अमरीका को भारी कीमत चुकाने के लिए मजबूर करें’ ऐसी माँग चीन के सरकारी मुखपत्र ने की है| जबकि ‘साऊथ चायना सी’ के विवाद पर आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फैसला आने में कुछ ही दिन बचे है, ऐसे में चीन की सरकारी मीड़िया युद्धबुखार फैलाने की कोशिश में लगी हुई है, ऐसा दिखाई देता है|

china-south-sea- अमरीका‘साऊथ चायना सी क्षेत्र में दो विमानवाहक युद्धपोत तैनात करते हुए अमरीका ऐसे संकेत देना चाहता है कि इस क्षेत्र में सिर्फ हम ही सबसे सामर्थ्यशाली देश हैं| अमरीका की इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए चीन अपने सामर्थ्यां में बढ़ोतरी करें’ ऐसा आवाहन ‘ग्लोबल टाईम्स’ इस चीन सरकार के मुखपत्र के संपादकीय द्वारा किया गया है|

साथ ही ‘अमरीका के सामर्थ्य की बराबरी करने की आवश्यकता नहीं है| लेकिन अमरीका द्वारा यदि ‘साऊथ चायना सी’ के विवाद में हस्तक्षेप किया गया, तो फिर चीन अमरीका को कुछ इस तरह पाठ पढ़ाएँ कि जिस बारें में अमरीका ने कभी सोचा तक नहीं होगा’ ऐसी चेतावनी इस समाचारपत्र ने दी है| ‘चीन को समुद्री विवाद को बातचीत के जरिये हल करना है| लेकिन उसी समय संघर्ष की तैयारी भी करनी है’ इन शब्दों में ‘चीन अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दे दें’ ऐसा आवाहन किया गया है|

चीन के मुखपत्र द्वारा दी गई धमकी पर फिलिपाईन्स ने पहली प्रतिक्रिया दी है| ‘फिलिपाईन्स ‘साऊथ चायना सी’ में संघर्ष नहीं चाहता| इस विवाद को समझौते से या फिर अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय की मदद से हल किया जा सकता है’ ऐसा फिलिपाईन्स की सरकार ने स्पष्ट किया| फिलिपाईन्स ने ‘साऊथ चायना सी’ में चीन द्वारा लगातार चल रही घुसपैठ के खिलाफ आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया है|

१२ जुलाई को इसका फैसला आनेवाला है| लेकिन इससे पहले ही आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने चीन को ‘साऊथ चायना सी’ से पीछे हटने की सूचना की थी| मग़र चीन फिलिपाईन्स के समुद्री क्षेत्र से अपने युद्धपोत को हटाने के लिए तैयार नहीं है| साथ ही, आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का कोई भी फैसला चीन द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा, ऐसा चीन ने स्पष्ट किया है|

यह फैसला आने से पहले ही इस समुद्री क्षेत्र में चीन द्वारा गतिविधियों में बढ़ोतरी आई है| पिछले दो दिनों से चीन ने ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में सात दिनों के लिए समुद्री अभ्यास शुरू किया है| इसके लिए चीन ने लगभग एक लाख वर्ग किलोमीटर के समुद्री क्षेत्र में किसी और देश के जहाजों का प्रवेश बंद कर दिया है| चीन द्वारा शुरू किये गए समुद्री अभ्यास के कारण भी इस क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है|

आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फैसला चीन स्वीकार नहीं करेगा, इस अपनी घोषणा के साथ ही, फिलिपाईन्स भी इस फैसले को नजरअंदाज़ करें, ऐसा सुझाव चीन ने फिलिपाईन्स को दिया है| इसके बदले में फिलिपाईन्स को चीन से बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है, साथ ही, समुद्री विवाद में फिलिपाईन्स की माँग पर भी विचार हो सकता है, ऐसा लालच चीन ने दिखाया था| लेकिन फिलिपाईन्स ने चीन के इस प्रलोभन का स्वीकार नहीं किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.