वेनेजुएला में छह शून्य हटाकर जारी की गई नई मुद्रा का इस्तेमाल शुरू

कैराकस – शुक्रवार से वेनेजुएला से छह शून्य हटाकर जारी की गई नई बोलिवर मुद्रा का इस्तेमाल शुरू किया गया है। बीते १३ वर्षो में इस तरह से शून्य कम करने का यह तीसरा अवसर है। इसके आगे बोलिवर का नोट सबसे अधिक मूल्य का होगा और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इसका मूल्य २५ डॉलर्स से भी कम होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

venezuela-new-currency-2वर्ष २०१३ से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था की बड़ी गिरावट जारी है। बीते आठ वर्षों के दौरान ‘जीडीपी’ में ८० प्रतिशत गिरावट आई है। बोलिवर चलन के मूल्य की भी प्रचंड़ गिरावट जारी है और इस वर्ष में इसके मूल्य की ७३ प्रतिशत गिरावट होने की बात कही जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की जानकारी के अनुसार इस वर्ष के अन्त तक देश की महंगाई का दर ५,५०० प्रतिशत तक जा सकता है। इस बढ़ती महंगाई की वजह से सिर्फ ब्रेड़ खरीदने के लिए भी लाखों बोलिवर चुकाने पड़ रहे हैं।

इस वजह से वेनेजुएला के अधिकांश नागरिकों ने अमरिकी डॉलर एवं इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट का इस्तेमाल शुरू किया है। लेकिन, बढ़ती महंगाई और मुद्रा की गिरावट की पृष्ठभूमि पर वेनेजुएला की बैंकों के सामने नोटों की गिनती करने की बड़ी चुनौती खड़ी हुई है। इससे रास्ता निकालने के लिए सरकार ने शून्य कम करन का निर्णय करने की बात कही जा रही है। लेकिन, शून्य कम करके नई मुद्रा उतारने की वजह से देश की आर्थिक समस्या का हल नहीं निकलेगा, यह इशारा आर्थिक विशेषज्ञों ने दिया है।

venezuela-new-currency-1वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो की नीति की वजह से देश में राजनीतिक अस्थिरता निर्माण हुई है और अनाज और जीवनावश्‍यक सामान की बड़ी किल्लत निर्माण हुई है। इसमें कोरोना की महामारी ने स्थिति अधिक बिगाड़ी, यह माना जा रहा है। बीते कुछ वर्षों में देश की महंगाई में चिंताजनक मात्रा में बढ़ोतरी हो रही है और इस वर्ष महंगाई में भारी २,३०० प्रतिशत बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। अर्थव्यवस्था की गिरावट और बढ़ती महंगाई को पस्त करने के लिए वेनेजुएला सरकार ने बीते वर्ष क्रिप्टोकरन्सी की भी सहायता प्राप्त की थी। लेकिन, यह प्रावधान ज्यादा सफल नहीं हुआ है।

बीते १३ वर्षों में तीसरी बार मुद्रा के शून्य हटाने का निर्णय किया गया है। इससे पहले वेनेजुएला के दिवंगत तानाशाह ह्युगो चावेज़ के कार्यकाल में वर्ष २००८ के दौरान तीन शून्य कम किए गए थे। इसके बाद मदुरो ने वर्ष २०१८ में पांच शून्य कम किए थे। इसके बावजूद स्थिति में बदलाव नहीं आया है बल्कि, स्थिति अधिक बिगड़ रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य वैश्‍विक संगठनों ने जारी किए हुए अलग अलग रपटों के अनुसार वेनेजुएला में अराजकता जैसी स्थिति निर्माण हुई है और लगभग ५० लाख लोगों ने देश छोड़कर स्थानांतरण करने की बात कही जा रही है। बीते चार वर्षों से अमरीका ने वेनेजुएला पर भारी मात्रा में प्रतिबंध भी लगाए हैं और इस वजह से र्इंधन क्षेत्र, पर्यटन और खनिज क्षेत्र धाराशायी होने की बात मानी जा रही है। र्इंधन और अन्य नैसर्गिक साधन संपत्ति से भरे वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से टूट गई है और इसके पीछे राजनीतिक वजह होने की बात पहले भी स्पष्ट हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.