उत्तर प्रदेश के साथ चार राज्यों में धूल के तूफान में ७१ लोगों की मृत्यू

मुंबई: फिर एक बार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को धूल के तूफान के साथ जोरदार बारिश का झटका लगा है और इसमें ७१ लोगों की जान गई है। अकेले उत्तर प्रदेश में ५१ लोग मारे गए हैं। १० दिनों पहले आए तूफान में उत्तरी राज्यों में लगभग डेढ़ सौ लोगों की जान गई थी।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, धूल के तूफान, ७१ लोगों, मृत्यू, मुंबईउत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को तूफानी बारिश का अनुभव लिया है। बड़ी तादाद में बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, संभल, अलीगढ़, कनौज, गाजियाबाद, मिर्जापुर, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर में बड़ी तादाद में नुकसान हुआ है। बाराबंकी में १३ लोगों की तूफान की वजह से जान गई है। घाघरा नदी में जोरदार हवा की वजह से नाव उलटकर ८ लोग डूब गए हैं।

इस तुफ़ान में बुलंदशहर में १७, सहारनपुर में १४ और संभल में १३ लोगों की जान जाने का वृत्त है। ७० से ८० किलोमीटर गति से बहने वाले हवा ने बड़ी तादाद में इमारतों का भी नुकसान किया है। अनेक पेड़ गिर गए हैं।

पश्चिम बंगाल में तूफानी हवा और बिजली गिरने की घटनाएं हुई है। जिसमें १४ लोग घायल हुए हैं। पश्चिम मिदनापुर और २४ परगना में सबसे अधिक नुकसान हुआ है आंध्र प्रदेश में १२ और दिल्ली में २ लोगों की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.