अमरिकी विध्वंसक ने किया तैवान की खाडी से सफर – चीन के विदेश मंत्रालय ने की कडी आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तैपेई/बीजिंग विमान विरोधी मिसाइलों से सज्जितयूएसएस सिलोहइस विध्वंसक ने तैवान की खाडी से सफर किया है| तैवान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक की| पांच दिन पहले तैवान में हुए चुनावों की पृष्ठभूमि पर अमरिकी विध्वंसक ने यहां गश्त करना चीन को दिया संकेत समझा जा रहा है| तभी, तैवान की खाडी से सफर कर रही अमरिकी विध्वंसक पर अपनी बारिकी से नजर होने की बात चीन ने कही है|

टिकॉंदेरोगावर्ग की इस प्रगत विध्वंसक ने गुरूवार के दिन तैवान की खाडी से सफर किया| अमरिकी विध्वंसक ने शांति के साथ अपनी यह गश्त पुरी की है, यह जानकारी तैवान के रक्षामंत्रालय ने साझा की| अमरिकी विध्वंसक की यह गश्त करने से अपनी जनता को चिंता करने की कोई भी वजह नही है यह कहकर अमरिका के साथ बढ रहे सियासी और लष्करी सहयोग का यह संदेशा होने की बात तैवान में कही गई है

अमरिकी विध्वंसक ने तैवान की खाडी में की हुई यह गश्त सांकेतिक होने का दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे है| पांच दिन पहले ही तैवान में राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव हुए| इस चुनाव से पहले चीन की विमान वाहक युद्धपोत ने अपने विध्वंसकों के काफिले के साथ तैवान की खाडी में दो बार सफर किया था| तैवान में जनतांत्रिक एवं चीन विरोधी राष्ट्राध्यक्षा त्साई ईंग वेन पर दबाव बनाने ने के लिए चीन ने यह विमानवाहक युद्धपोत भेजी थी, यह कहा जा रहा था|

चीन के लष्करी दबाव के सामने तैवान झुकेगा नही, यह बात राष्ट्राध्यक्ष त्साई ने डटकर स्पष्ट की थी| तभी, तैवान के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने चीन को करारा जवाब दिया था| ‘तैवान सरकार को हम स्वतंत्र राष्ट्र होने का ऐलान करने की जरूरत नही है| तैवान, एक स्वतंत्र देश ही है, यह ऐलान करके राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने चीन के शासक नेताओं को अब स्वतंत्र तैवान की सच्चाई स्वीकारनी ही होगी, यह जवाब उन्होंने दिया था|

इस निकाल के बाद राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने राजधानी तैपेई में अमरिकी विशेषदूत से भेंट करके चीन को संकेत दिए थे| इस वजह से बेचैन हुए चीन ने राष्ट्राध्यक्षा त्साई पर आलोचना भी की| इन सभी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर अमरिकी विध्वंसक ने तैवान की खाडी में सफर करके राष्ट्राध्यक्ष त्साई की सरकार को आश्वस्त और चीन को चेतावनी दी है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे है|

इसी बीच अमरिकी विध्वंसक की इस गश्ती पर चीन के विदेश मंत्रालय ने आपत्ति दर्ज की है| अमरिकी विध्वंसक ने इस समुद्री क्षेत्र से की हुई इस यात्रा पर चीन की कडी नजर थी, यह भी चीन ने कहा है| साथ ही चीन के साथ बने संबंधों को, ‘वन चायनानीति या इस क्षेत्र की स्थिरता को झटका लगेगा, ऐसी कोई भी हरकत अमरिका ना करें, यह चेतावनी भी चीन के विदेश मंत्रालय ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.