प्रतिबंधों के बावजूद – ईरान से व्यवहार कर रहे युरोपीय महासंघ को अमरिका ने धमकाया

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ सहयोग कर रहे युरोपीय महासंघ को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कडी चेतावनी दी है| युरोपीय महासंघ ने ईरान के साथ अन्य चलनों के साथ व्यवहार शुरू रखे तो युरोपीय देशों को जुर्माना और कडी आर्थिक कार्रवाई का सामना करना होगा, यह चेतावनी अमरिका ने दी है| फिर भी युरोपीय देशों पर संभाव्य अमरिकी कार्रवाई का स्वरूप अभी स्पष्ट नही हुआ है| लेकिन, इसके आगे ईरान पर लगाए प्रतिबंधों के माध्यम से अमरिका युरोपीय महासंघ को भी लक्ष्य करेगा, यह कहा जा रहा है|

प्रतिबंधों, बावजूद, ईरान, व्यवहार, कर रहे, युरोपीय महासंघ, अमरिका, धमकायापिछले कुछ दिनों से ईरान और युरोपीय महासंघ के बीच शुरू आर्थिक एवं व्यापारी सहयोग ठंडा पडा है| अमरिकी दबाव के कारण युरोपीय महासंघ ईरान के साथ बने सहयोग से पीछे हट रहा है, यह आरोप ईरान ने किया था| उसके बाद युरोपीय महासंघ ने अमरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ व्यवहार करने के लिए ‘पेमेंट चॅनल’ का अन्य विकल्प इस्तेमाल करने का ऐलान किया था|

युरोपीय महासंघ ईरान के साथ कर रहे इस सहयोग पर अमरिकी प्रशासन ने आपत्ति जताई है| ईरान के साथ व्यवहार शुरू रखने के लिए युरोपीय महासंघ की हर गतिविधि पर अमरिका की कडी नजर है, यह व्हाईट हाऊस ने कहा है| अमरिका की चेतावनी के बावजूद भी युरोपीय देशों ने ईरान के साथ सहयोग कायम रखा तो युरोपीय देशों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी ट्रम्प प्रशासन ने दी है|

युरोपीय महासंघ के प्रवक्ता ने अमरिका की यह चेतावनी नजरअंदाज करके ईरान के साथ व्यवहार करने के लिए जल्द ही अन्य ‘पेमेंट चॅनेल’ की घोषणा करेंगे, यह ऐलान युरोपीय महासंघ के विदेश नीति की प्रवक्ता ‘माया कोसियानिक’ इन्होंने किया है|

इस दौरान, पिछले वर्ष अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने ईरान पर तीन हिस्सें में प्रतिबंध लगाए थे| इन प्रतिबंधों के बावजूद ईरान परमाणु कार्यक्रम बंद करेगा नही तो और मिसाइल निर्मा बरकरार रखेगा तो ईरान पर लगाए प्रतिबंध और भी सख्त करने के संकेत अमरिका ने दिए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.