सही प्रतिक्रिया न मिलने पर अमरिका यूरोपीय महासंघ के साथ व्यापार नहीं करेगा – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन : पिछले अनेक दशक से यूरोपीय महासंघने व्यापार में अमरिका का फायदा उठाया है। इसकी वजह से यह सहन नहीं किया जाएगा। यूरोपीय महासंघ ने योग्य प्रतिक्रिया नहीं दी तो अमरिका महासंघ के साथ व्यापार नहीं करेगा, ऐसी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है। ट्रम्प की इस चेतावनी के पृष्ठभूमि पर यूरोपीय महासंघ के प्रमुख देश होने वाले जर्मनी और फ्रान्स ने ब्रिटेन के साथ बैठक करने की बात सामने आ रही है। इसकी वजह से आनेवाले समय में अमरिका यूरोप व्यापार युद्ध भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

मिशिगन में अमरिकी किसानों की सभा में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यूरोपीय महासंघ पर निशाना साधा है। यूरोपीय महासंघ जैसा बड़ा गट और चीन के विरोध में अमरिका ने संघर्ष की भूमिका ली है। यूरोपीय महासंघ में अमरिकी उत्पाद का व्यापार अत्यंत कठिन हो रहा है। यूरोपीय महासंघ यह सुनने में अच्छा लग रहा है, फिर भी उसका निर्माण अमरिका का फायदा उठाने के उद्देश्य से हुआ है, ऐसा आरोप ट्रम्पने किया है।

व्यापार, युद्ध, यूरोपीय महासंघ, यूरोप, संघर्ष, अमरिका, जापान

आगे चलकर अमरिका व्यापार में फायदा उठाने जैसी बातें सहन नहीं करेगा और यह बात महासंघ को अत्यंत स्पष्ट शब्दों में बताई गई है, ऐसा ट्रम्प ने स्पष्ट किया है। यूरोपीय महासंघ ने अमरिका का फायदा उठाने के दिन खत्म हुए हैं और अब अमरिका को महासंघ का बाजार खुला चाहिए, ऐसा भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सूचित किया है। दीर्घ काल के बाद का विचार करते हुए अमरीकी जनता का फायदा होने वाला है। अगर महासंघ ने बाजार खुले नहीं किये, तो अमरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा, ऐसी आक्रामक चेतावनी ट्रम्प ने दी है।

उस समय अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन एवं जापान का भी उल्लेख करके अमरिका का फायदा लेने के लिए इन देशों के नेताओं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, ऐसा स्पष्ट किया है। अमरिका के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष एवं नेताओं ने गलत निर्णय एवं धारणा कार्यान्वित करने का आरोप डोनाल्ड ट्रम्प ने मिशिगन के सभा में किया है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी की वजह से अमरिका एवं यूरोप में व्यापार युद्ध भड़कने के संकेत मिल रहे हैं। मार्च महीने में चीन के विरोध में प्रतिबंध जारी करते हुए ट्रम्प ने यूरोपीय देशों के विरोध में कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पर चर्चा के बाद यूरोप के देश एवं अन्य मित्र देशों को मर्यादित समय के लिए दूर रखने का निर्णय लिया था। यह समय खत्म होता आ रहा है और यूरोप ने योग्य प्रतिक्रिया न देने का आरोप ट्रम्प से किया जा रहा है।

यूरोपीय महासंघ के प्रमुख देश होने वाले फ्रान्स तथा जर्मनी के नेताओं ने हालही में अमरिका को भेंट दी थी। इस भेंट में उन्होंने व्यापारी प्रतिबंध के मुद्दे पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से चर्चा की। पर उससे ठोस हल निष्पन्न नहीं हुआ है और ट्रम्प अपनी आक्रामक भूमिका पर कायम होने कि बात मिशिगन के सभा से दिखाई दे रही है।

मार्च महीने में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय महासंघ ने अमरिका के विरोध में व्यापार कर जारी किया, तो अमरिका यूरोप से आनेवाले गाड़ियों पर लगभग २५ फ़ीसदी कर जारी करेगा, ऐसा कड़ा इशारा दिया था। साथ ही यूरोपीय देश व्यापार में अमरिका को गलत बर्ताव दे रहे है। ऐसे आरोप दुबारा करके मैं अमरिकी कर्मचारी वर्ग का रक्षण करने के लिए सत्ता पर आया हूं और यह भूमिका कायम रहेगी, ऐसी गवाही भी ट्रम्प ने उस समय दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.