उत्तर कोरिया को सबक सिखाने के लिए अमरिका के परमाणु वाहक बॉम्बर्स अलर्ट पर अजस्त्र विमान वाहक जंगी जहाज दक्षिण कोरिया में दाखिल

वॉशिंगटन: ‘उत्तर कोरिया को प्रत्युत्तर देने के लिए अमरिका ने पूरी तैयारी की है’, ऐसा इशारा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने एक समाचार चैनल को दिया है। ट्रम्प के इस इशारे के साथ ही अमरिका का सबसे बड़ा विमान वाहक जंगी जहाज ‘युएसएस रोनाल्ड रिगन’ दक्षिण कोरिया में दाखिल हुआ है। अमरिका का ‘बी-५२’ यह परमाणु वाहक बॉम्बर्स का पथक २४ घंटे अलर्ट रहेगा, ऐसी जानकारी अमरिका के हवाई दल प्रमुख ने दी है।

परमाणु वाहक बॉम्बर्सउत्तर कोरिया की ओर से अमरिका पर परमाणु हमले की धमकियाँ दी जा रही हैं। अमरिका के साथ जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया इन अमरिका के मित्र देशों पर भी परमाणु हमले करने की धमकी उत्तर कोरिया ने दी है। इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के एक समाचार चैनल को इंटरव्यू देते समय ट्रम्प ने उत्तर कोरिया को प्रत्युत्तर देने की तैयारी की है, ऐसा कहा है।

‘उत्तर कोरिया पर हमला करने का समय आएगा क्या, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन अन्य लोगों को विश्वास नहीं होगा, ऐसी तैयारी अमरिका के रक्षा दल ने की है’, ऐसा ट्रम्प ने कहा है। साथ ही उत्तर कोरिया की समस्या सुलझाने के लिए चीन हमारी मदद कर रहा है, ऐसा भी ट्रम्प ने कहा है, लेकिन अमरिका के रक्षा दल ने वास्तव में कौनसी तैयारी की है, इसका खुलासा ट्रम्प ने नहीं किया है।

लेकिन अमरिका के हवाई दल प्रमुख जनरल डेव्हिड गोल्डफेन ने अमरिकी लष्कर से संबंधित वेबसाइट को दी हुई जानकारी में, हवाई दल के बॉम्बर्स विमान अलर्ट पर हैं ऐसा कहा है। अमरिका के ‘लुझियाना’ में स्थित हवाई दल के रन वे की दुरुस्ती का कार्य तेजी से चल रहा है, यह जानकारी गोल्डफेन ने दी है। यह रन वे लगभग ११ हजार फूट है और इस हवाई अड्डे पर १०० सैनिक और ‘बी-५२’ बॉम्बर्स का पथक तैनात है। यह बॉम्बर्स विमान २४ घंटे अलर्ट पर होने की जानकारी गोल्डफेन ने दी है।

साथ ही परमाणु संकट की पूर्व सुचना मिलते ही यह परमाणु वाहक बॉम्बर्स विमान मुहीम के लिए रवाना होंगे, ऐसा भी जनरल गोल्डफेन ने कहा है। ट्रम्प ने वैसे आदेश दिए नहीं हैं, फिर भी अपनी तैयारी होने की जानकारी गोल्डफेन ने दी है। इसके पहले भी अमरिका ने कोरियन इलाके में लिए युद्धाअभ्यास में इन बॉम्बर्स विमानों ने हिस्सा लिया था। ‘बी-५२’ बॉम्बर्स की तैनाती यह अमरिका के उत्तर कोरिया के खिलाफ तैयारी का एक हिस्सा है, ऐसी जानकारी अमरिका के ‘नोर्दन कमांड’ के वरिष्ठ अधिकारी दे रहे हैं।

दौरान, ६ अक्टूबर को अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने रक्षा दल प्रमुखों की विशेष बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ट्रम्प ने अपने रक्षा दल प्रमुखों के साथ उत्तर कोरिया के मामले में चर्चा करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन मीडिया की ओर से इस मामले में पूछे जाने पर, यह तूफान के आने से पहले की शांति है, ऐसा ट्रम्प ने कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.