अमरीका-ताइवान को चीन जोरदार झटका देगा – चीन के मुखपत्र का दावा

us-taiwan-jolt-china-1बीजिंग – ‘चीन के संयम से अमरीका और ताइवान गलत मतलब ना निकालें। क्योंकि, अमरीका और ताइवान को चीन किसी भी क्षण झटका दे सकता है। यह दोनों देश चीन के जोरदार झटके के लिए तैयार रहें’, ऐसा इशारा चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत के मुखपत्र ने दिया है। दो दिन पहले ही अमरिकी वायुसेना का मालवाहक विमान तैवान में उतरा था। अमरीका ने चीन की अनुमति के बगैर अपना विमान ताइवान में उतारने से चीन आगबबूला हुआ है। इस पृष्ठभूमि पर अपने मुखपत्र के माध्यम से चीन अब अमरीका और ताइवान को धमकाता हुआ दिख रहा है।

अमरिकी वायुसेना का ‘सी-१४६ ए वुल्फहाऊंड’ मालवाहक विमान गुरूवार के दिन ताइवान की राजधानी ताइपे के साँगशैन हवाई अड्डे पर उतरा था। जापान के ओकिनावा द्विप से उड़ान भरकर यह विमान ताइवान में स्थित ‘अमरिकन इन्स्टिट्यूट इन ताइवान’ नामक अमरीका के राजनीतिक दफ्तर के लिए पार्सल लेकर पहुँचा था। अमरीका की वायुसेना में इस विमान का इस्तेमाल आपत्ति एवं युद्ध क्षेत्र में फंसे अपने नागरिकों के बचाव के लिए किया जाता है। इस विमान की यात्रा पर अमरीका और ताइवान अभी प्रतिक्रिया देने से दूर रहे हैं।

us-taiwan-jolt-china-2लेकिन, अमरिकी वायुसेना के विमान ने ताइवान में लैंड़िंग करने से चीन ने बड़ा गुस्सा जताया है। ताइवान, हमारा भी सार्वभौम भूभाग होने का दावा कर रहे चीन ने ताइवान के साथ अमरीका को भी धमकाया है। चीनी सरकार से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कोई भी देश अपना विमान चीन के क्षेत्र में उतार सकता है। इस वजह से ताइवान में विमान उतारनेवाली अमरीका आग से ना खेले और ताइवान की आज़ादी की माँग कर रहे अलगाववादियों को गलत संदेश देना तुरंत बंद करे’, ऐसा इशारा चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया था।

तो, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाईम्स ने अमरीका और ताइवान को धमकाया है। ‘सबसे बड़ी फौज होने के बावजूद अमरीका अपनी अधिकांश ताकत ताइवान की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में तैनात नहीं कर सकती। इसके अलावा ताइवान का बचाव करने की मंशा रखनेवाली अमरीका को इस मोर्चे पर अमरिकी जनता का समर्थन प्राप्त नहीं मिलेगा। लेकिन, ताइवान का विलय करने के लिए चीन जनता का समर्थन और इच्छा शक्ति दोनों रखता है’, यह दावा इस मुखपत्र ने किया।

अमरीका और तैवान अपनी हरकतों से चीन को झटके देने की कोशिश कर रहे हैं, यह आरोप चीनी मुखपत्र ने लगाया। इससे चीन का किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा। लेकिन, किसी भी क्षण चीन के लड़ाकू विमान ताइवान की सीमा में प्रवेश करेंगे, ताइवान के नेताओं को सबक सिखाने के लिए ताइवान से मिसाइल भी टकराएँगे। इस झटके के लिए अमरीका और ताइवान तैयार रहें, ऐसा इशारा इस मुखपत्र ने दिया है।

इसी बीच, बीते कुछ हफ्तों से ताइवान के मुद्दे पर चीन अधिक आक्रामक हुआ है और इसी मुद्दे पर लगातार अमरीका और ताइवान को धमका रहा है। इस हफ्ते के शुरू में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों ने जापान को भी परमाणु हमलों की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.