ईरान ने अमरिकी ‘ड्रोन’ गिराने के बाद – अमरिका ने ईरान की हवाई क्षेत्र में विमानों की यातायात बंद की

Third World Warवॉशिंगटन: ईरान ने होर्मुझ के खाड़ी क्षेत्र में गश्ती करने वाले अमरिका का ड्रोन गिराने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ने शुरू हुई है| ड्रोन पर हुए हमले के बाद अमरिका के हवाई प्रशासन ने तत्काल नोटिस जारी की है और यात्री तथा व्यापारी विमान कंपनियों को ईरान के हवाई सीमा का उपयोग ना करें, ऐसा आदेश दिया है| अमरिकी ड्रोन पर हमला होने के बाद अमरिका से ईरान पर लष्करी कार्रवाई होने की आशंका बढ़ी है और इस पृष्ठभूमि पर यह नोटिस ध्यान केंद्रित कर रही है|

मई महीने से पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में ६ ईंधन टैंकर्स पर हमले किए गए हैं| इन हमलों के बाद अमरिका ने इस सागरी क्षेत्र में गश्त बढ़ाई थी| बुधवार को ईरान ने गश्त करनेवाले अमरिकी ड्रोन पर हमला करके अपने आक्रामक इरादे स्पष्ट किये है| ईरान के इस हमले के बाद ईरान ने बहुत बड़ी गलती की है, ऐसी प्रतिक्रिया अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी है| उसके बाद कई अमरिकी प्रसार माध्यमों ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमलें के आदेश देने की खबर प्रसिद्ध की है|

इसी बीच अमरिका के ‘फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफएए) ईरान के बारे में स्वतंत्र आदेश देनेवाली नोटिस प्रसिद्ध की है| यह नोटिस सुरक्षा के संदर्भ में होने की बात शुरुआत में ही कहीं गई है और पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में एवं ओमान की खाड़ी क्षेत्र में ईरान की हवाई सीमा के बारे में होने की बात स्पष्ट की है| बढ़ती लष्करी गतिविधियां एवं राजनैतिक तनाव की वजह से इस क्षेत्र में उड़नेवाले विमानों को खतरा निर्माण होने की बात इस आदेश में बताई गई है|

ईरान के जमीन से हवा में हमला करनेवाले मिसाइल ने बुधवार को अमरिका का ड्रोन गिराने की घटना की तरफ एफएए के नोटिस में ध्यान केंद्रित किया गया है| पर्शियन खाड़ी एवं ओमान की खाड़ी में ईरान की हवाई सीमा का उपयोग करनेवाले अमरिका के सभी नागरी एवं व्यापारी विमान कंपनियों को इस क्षेत्र से सफर करने से दूर रहने के आदेश दिए गए हैं| अगली नोटिस मिलने तक यह आदेश जारी रहेंगे, ऐसा भी एफएए के आदेश में स्पष्ट किया गया है| उसमें अमरिका में दर्ज हुए विमानों को भी आदेश जारी होने की बात कही गई है|

अमरिकी यंत्रणा की इस नोटिस पर अमरिका के साथ दुनिया के प्रमुख विमान कंपनियों ने ध्यान दिया है और उसके अनुसार कार्यवाही शुरू होने की बात कही है| अमरिका के ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ ने एशिया में कई उड़ान तत्काल रद्द किए हैं| उसके बाद ब्रिटिश एयरवेज, क्वान्टास एवं सिंगापुर एयरलाइंस ने भी शुक्रवार को कई विमान सेवा रद्द करने की बात घोषित की है|

अमरिका ने अपने विमान कंपनियों को दिए यह आदेश संभाव्य लष्करी मुहिम के संकेत होने का दावा कई विश्‍लेषकों से किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.