जल्द ही अमरिका का शेअर बाजार ५० प्रतिशत से गिरेगा – भूतपूर्व कांग्रेसमन रॉन पॉल की चेतावनी

वॉशिंग्टन: ‘मानव के इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक गुब्बारा जल्द ही फूटने की कगार पर है| अमरिका का स्टॉक मार्केट ५० प्रतिशत से गिरेगा’, ऐसा दावा अमरिकन कांग्रेस के भूतपूर्व सदस्य रॉन पॉल ने किया है| मेरे दावे से अगर कोई सहमत नहीं हैं तो वह आश्चर्य की बात साबित होगी, ऐसा कहकर पॉल ने आनेवाले समय में अमरिका को भयानक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा, ऐसी चेतावनी दी है| अन्य कुछ विश्लेषक ऐसी ही चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन इस आर्थिक संकट को अमरिका ने चीन के साथ पुकारा हुआ व्यापार युद्ध जिम्मेदार होगा, ऐसा उनका कहना है|

‘अपनी क्षमता को ध्यान में न रखकर, अमरिकन अर्थव्यवस्था खर्चा कर रही है| अमरिकन डॉलर का भाव बढ़ता जा रहा है| ऐसी स्थिति में आपने ब्याज दरों के साथ छेड़खानी की तो उसके परिणाम भुगतने ही पड़ेंगे| इस वजह से मानवी इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक गुब्बारा जल्द ही फूटे बिना नहीं रहेगा| इसके बाद अमरिका का शेअर बाजार ५० प्रतिशत से गिरने वाला है’, ऐसी चेतावनी पॉल ने दी है| इसके पहले भी पॉल ने अमरिकन अर्थव्यवस्था के बारे में इसी तरह की चेतावनियॉं दी थी| लेकिन यह चेतावनियॉं वास्तव में उतरी नहीं थी| लेकिन इस बार मैने की हुई भविष्यवाणी वास्तव में उतरेगी, ऐसा पॉल ने कहा है|

अमरिका, शेअर बाजार, ५० प्रतिशत, गिरेगा, भूतपूर्व कांग्रेसमन, रॉन पॉल, चेतावनी, अर्थव्यवस्थादौरान, अमरिका के कुछ अर्थशास्त्री भी आने वाले समय में भयंकर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा, ऐसा दावा करने लगे है| यूरोपीय अर्थशास्त्रियों ने इसकी पुष्टि की है| लेकिन इसको जिम्मेदार कारण अलग हैं ऐसा इन अर्थशास्त्रियों का कहना है| ट्रम्प ने चीन की निर्यात को निशाना बनाकर उसपर बड़े पैमाने पर कर लगाया है| चीन ने उसे प्रत्युत्तर देनेवाली कार्रवाई करके अमरिका के उत्पादनों पर कर बढ़ाया है| विश्व की नंबर एक और दो की अर्थव्यवस्था के बीच का युद्ध युद्ध आनेवाले समय में भयानक रूप धारण करेगा, ऐसी चिंता व्यक्त की जा रही है|

अमरिकन राष्ट्राध्यक्ष ने व्यापार युद्ध शुरू करने के बाद अमरिका की अर्थव्यस्था में तेजी आई है और अमरिकन डॉलर मजबूत बन गया है| डॉलर की तुलना में अन्य देशों की मुद्रा गिरती जा रही है| व्यापार युद्ध का सामना कर रहे चीन की अवस्था बिगड़ गई है| इन दिनों यह तस्वीर दिखाई दे रही है, लेकिन आनेवाले समय में व्यापार युद्ध का झटका अमरिका को भी लगने वाला है, ऐसा दावा अमरिकी अर्थशास्त्रियों ने किया था| चीन के साथ व्यापार युद्ध छेड़ते समय ट्रम्प ने अमरिका के यूरोपीय सहकारी देशों के सन्दर्भ में भी कठोर भूमिका ली है|

इस वजह से यूरोपीय देशों के साथ अमरिका के आर्थिक और व्यापारी सहकार्य पर बहुत दबाव है और यूरोपीय महासंघ अमरिका को प्रत्युत्तर देने की भाषा कर रहा है| रशिया और ईरान इन देशों पर अमरिका ने लगाए आर्थिक प्रतिबंधों का झटका अमरिका के सहकारी देशों को भी लग सकता है, इस बात की तरफ भी अर्थशास्त्रियों ने ध्यान आकर्षित किया है|

लेकिन पॉल ने अमरिका की आर्थिक नीतियों के दोष की वजह से संकट आएगा, ऐसा दावा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.