ईरान से होर्मूझ खाड़ी की सुरक्षा के लिए अमरिका तैयार – अमरिकी नौसेना के सेंट्रल कमांड की घोषणा

वॉशिंग्टन: ईरान का तेल निर्यात नहीं हो सकता, तो होर्मूझ की खाड़ी से अन्य किसी भी देश के तेल की यातायात नहीं होने देंगे, ऐसी धमकी ईरान ने दी थी| दुनिया भर से इस पर गुँज उठ रही है| अगर ईरान सच में होर्मूझ के खाड़ी में रोक लगाई तो तेल के दाम २५० डॉलर्स प्रति बॅरल तक जाएंगे, ऐसा डर कुछ लोगों ने जताया है| लेकिन अमरिका होर्मूझ खाड़ी की सुरक्षा के लिए तैयार है, ऐसी घोषणा कर अमरिका ने सभी को आश्‍वासन किया है|

होर्मूझ खाड़ी, सुरक्षा, ईरान, अमरिकी नौसेना, सेंट्रल कमांड, घोषणा, अमरिका, हिंदी महासागरअमरिकी नौसेना की ‘सेंट्रल कमांड’ जिनके पास पर्शियन खाड़ी से ओमान की खाड़ी, रेड सी और हिंदी महासागर तक की व्यापारी यातायात साथही हितसंबंधितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उन्होंने होर्मूझ खाड़ी की सुरक्षा की घोषणा की| अंतर्रराष्ट्रीय तेल व्यापार में से ३० प्रतिशत यातायात पर्शियन खाड़ी के होर्मूझ के खाड़ी से की जाती है| इस पृष्ठभूमी पर ‘अंतर्रराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री यातायात के स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए अमरिका साथही अमरिका के दोस्त राष्ट्र तैयार है’, ऐसा अमरिकी नौसेना के सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कॅप्टन बिल अर्बन ने घोषित किया|

होर्मूझ खाड़ी, सुरक्षा, ईरान, अमरिकी नौसेना, सेंट्रल कमांड, घोषणा, अमरिका, हिंदी महासागरकॅप्टन अर्बन ने याद दिलाते हुए कहा कि, पर्शियन खाड़ी में अमरिका की विमान वाहक युद्धपोत के काफिले समेत फ्रान्स और ब्रिटन की युद्धपोत भी तैनात है| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने दो दिन पहले अमरिका के बढ़ते प्रतिबंधों के खिलाफ होर्मूझ के खाड़ी से होने वाली व्यापारी यातायात रोकते हुए अमरिका और दोस्त राष्ट्रों का गत्यवरोध करने की घोषणा की थी| इसके बाद ईरान के रिव्होल्युनशरी गार्ड्स साथही कुद्स फोर्सेस के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी ने होर्मूझ के खाड़ी के तेल यातायात को रोकने की धमकी दी थी|

रशिया के विशेषज्ञों ने अमरिका और ईरान में निर्माण हुई तनाव के पृष्ठभूमी पर कहा है कि, प्रति दिन एक करोड ७० लाख बॅरेल्स का व्यापार करने वाले होर्मूझ के खाड़ी की मुखबन्धनी कराई गई तो तेल के दाम २५० डॉलर्स प्रति बॅरेल तक भडक सकते है, ऐसी चिंता जताई थी| इस पर अमरिका के सेंट्रल कमांड ने ईरान को जवाब देने की घोषणा कर अपने दोस्त राष्ट्रों को आश्‍वस्त किया, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.