अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से व्हेनेजुएला की सेना को आखिरी इशारा

Third World Warमियामी: ‘निकोलस मदुरो इनका साथ छोडा नही तो, व्हेनेजुएला की सेना सब कुछ गंवा बैठेगी’, इन शब्दों में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरी इशारा दिया है| व्हेनेजुएला में मदुरो इनकी सरकार अवैध है और जुआन गैदो इनकी सरकार अधिकृत है, यह ऐलान अमरिका ने किया है| व्हेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर गैदो अमरिका के सामने अपने देश में लष्करी हस्तक्षेप करने की मांग कर सकते है, यह भी अमरिका ने पहले ही स्पष्ट किया था| उसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने मदुरो पर अभी भी निष्ठा रखनेवाले व्हेनेजुएला की सेना को दिया हुआ आखिरी इशारा यानी इस देश में लष्करी कार्रवाई करने की तैयारी होने की बात दिखाई देने लगी है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष, व्हेनेजुएला, सेना, आखिरी, इशारा, मियामी, लष्करी कार्रवाईअमरिका के मियामी में एक सभा में बोलते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने व्हेनेजुएला की सेना को यह अंतिम इशारा दिया| ‘लैटिन अमरिका में नया सबेरा हो रहा है| व्हेनेजुएला और पश्‍चिमी गोलार्ध में साम्यवादी हुकूमत नष्ट होने की राह पर है और स्वतंत्र, समृद्ध एवं जनतंत्र का दुबारा जनम हो रहा है| इस वजह से मदुरो हुकूमत के समर्थन में खडे व्हेनेजुएला की सेना ने विपक्षी नेता गैदो इन्हें समर्थन नही दिया तो, उसे भीषण परिणामों का सामना करना होगा| इसमें व्हेनेजुएला की सेना सब कुछ गंवा बैठेगी’, यह चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने दी है| मियामी में योजित सभा में बडी संख्या में उपस्थित व्हेनेजुएला एवं क्युबा के शरणार्थियों ने ट्रम्प इनकी इस वक्तव्य पर तालियों की गुंज से समर्थन जताया|

‘व्हेनेजुएला की जनता को आजादी और जनतंत्र की मांग कर रही है और अमरिका उनकी इन मांगों के पक्ष में खडी है| उनकी इन मांगों का आदर रखकर अमरिका को व्हेनेजुएला में जनतंत्र स्थापित करना है और सेना एवं मदुरो हुकूमत इसके लिए अहम भूमिका निभा सकते है| यदि उन्होंने अमरिका ने दिखाई राह का चयन किया तो व्हेनेजुएला का हर एक नागरिक को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य प्राप्त होगा’, ऐसा ट्रम्प ने कहा है| व्हेनेजुएला की जनता साम्यवाद और तानाशाही से त्रस्त हुई है और उन्हें देश में लोगों की चुनी सरकार चाहिये| गैदो इनकी सरकार उन्हें यह आजादी दिला सकती है, यह विश्‍वास अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त किया है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष, व्हेनेजुएला, सेना, आखिरी, इशारा, मियामी, लष्करी कार्रवाईसाथ ही अमरिका ने राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर घोषित किए हुए गैदो को ५० से अधिक देशों ने समर्थन दिया है, इसकी याद भी ट्रम्प इन्होंने दिलाई है| व्हेनेजुएला के साथ लैटिन अमरिका के अन्य देशों में भी जनता तानाशाही से त्रस्त हुई है, यह दावा ट्रम्प इन्होंने किया| ‘पिछले कई दशकों से क्युबा और व्हेनेजुएला की साम्यवादी हुकूमत ने एक दुसरे की भ्रष्ट हुकूमत का समर्थन किया है| व्हेनेजुएला ने क्युबा के लिए ईंधन की आपुर्ति की है और क्युबा ने व्हेनेजुएला की भ्रष्ट हुकूमत का संरक्षण किया’, ऐसा आरोप राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने इस दौरान किया| लेकिन, पिछले कई दशकों में व्हेनेजुएला और क्युबा का तैयार हुआ यह दुष्ट गठबंधन अब खतम होगा, यह दावा ट्रम्प ने करते ही सभा में उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गडगडाहट के साथ खुशी मनाई|

इसके लिए ट्रम्प इन्होंने व्हेनेजुएला की सेना को मदुरो का साथ छोड देने की चेतावनी दी है| साथ ही अमरिका की सूचना पर अमल नही किया तो सब कुछ गंवा बैठेंगे, यह इशारा भी दिया है| इस बारे में ट्रम्प इन्होंने अधिक खुलासा नही किया है| लेकिन, व्हेनेजुएला को लेकर अमरिका के सामने सभी विकल्प खुले है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने स्पष्ट किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.