अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन तालिबान से भी ज्यादा खतरनाक – ब्रिटेन के पूर्व सेना अधिकारी की आलोचना

लंदन – ‘पश्‍चिमी देशों को तालिबान से जितना खतरा था उससे अधिक अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन खतरनाक हैं। बायडेन ने पश्‍चिमी देशों का विश्‍वासघात किया है और इस पर हमें किसी भी तरह का अफसोस नहीं है’, ऐसे तीखे शब्दों में ब्रिटेन के पूर्व सेना अधिकारी ट्रेवर कोल्ट ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की अफ़गान वापसी पर कड़ी आलोचना की है। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन के रक्षामंत्री बेन वॉलेस ने अफ़गानिस्तान से शर्मनाक वापसी करने के बाद अमरीका अब वैश्‍विक महासत्ता नहीं रही, ऐसी फटकार लगाई थी।

ML-Biden-dangerous-01रिटायर्ड स्पेशल ऑपरेशन्स स्टाफ सार्जंट ट्रेवर कोल्ट ने दो दशक से अधिक समय के लिए सेना की सेवा की है। इसमें इराक, अफ़गानिस्तान और बोस्निया के युद्ध का समावेश है। ब्रिटेन ने कोल्ट को सर्वोच्च लष्करी पुरस्कार ‘मिलिटरी क्रॉस’ प्रदान किया है। अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश ने भी कोल्ट को सम्मानित किया था। अफ़गानिस्तान की जंग के विषय पर कोल्ट ने एक किताब भी लिखी है। अमरीका की ‘वॉशिंग्टन एक्ज़ामिनर’ नामक वेबसाईट पर साक्षात्कार के दौरान कोल्ट ने बायडेन को करारे तमाचे जड़े हैं।

‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अफ़गानिस्तान से की हुई वापसी काफी चौंकानेवाली बात है। २० वर्ष की जंग उन्होंने पूरी तरह से जाया कर दी। ‘ट्विन टॉवर्स’ के करीबन तीन हज़ार मृतकों के साथ ६,५०० अमरिकी नागरिकों की मौत हुई और इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ। २० साल का संघर्ष बायडेन ने २४ घंटों से भी कम समय में बरबाद कर दिया’, ऐसी आलोचना ब्रिटीश अफसर कोल्ट ने की।

Trevor-Coult-02अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अमरीका के इतिहास के सबसे ज्यादा अकार्यक्षम राष्ट्राध्यक्ष है, ऐसी फटकार भी कोल्ट ने लगाई। ‘बायडेन ने आतंकियों के साथ मित्रता की। अमरीका का व्हाईट हाऊस अब पश्‍चिमी देशों का मित्र नहीं रहा। जब तक बायडेन राष्ट्राध्यक्ष रहेंगे तब तक पश्‍चिमी देशों के लिए खतरा बना रहेगा’, इन शब्दों में कोल्ट ने बायडेन और अमरीका को फटकार लगाई। अफ़गानिस्तान की वापसी की पृष्ठभूमि पर हमारी कई ब्रिटीश अफसरों से बातचीत हुई है और उन्होंने भी बायडेन की निर्णय क्षमता पर सवाल उठाए हैं, यह दावा भी उन्होंने किया।

इसके साथ ही पश्‍चिमी देश अमरीका के साथ लष्करी सहयोग करने की संभावना भी खत्म हुई है, यह इशारा भी कोल्ट ने दिया। बायडेन पुख्ता क्या करेंगे, इसकी जानकारी किसी को नहीं है और कोई व्यक्ति आपको पीठ दिखाए तो कोई उसकी सहायता क्यों करेगा? यह सवाल करके कोल्ट ने बायडेन के नेतृत्व की क्षमता को ही लक्ष्य किया।

अफ़गानिस्तान से अमरिकी सेना की वापसी पूरी होने के बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और प्रशासन की आलोचना अधिक तीव्र हो रही है। अमरीका की वापसी के निर्णय पर ब्रिटेन के साथ नाटो के अन्य सदस्य देशों ने भी पहले ही नाराज़गी व्यक्त की थी। अब अफ़गानिस्तान की जंग का हिस्सा रहे विभिन्न देशों के पूर्व सेना अधिकारी भी बायडेन के खिलाफ आलोचना कर रहे हैं और कोल्ट की नाराज़गी इसी का हिस्सा होने की बात दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.