अमरिका ने किया रशिया पर परमाणु हमला करने का अभ्यास – रशिया ने की कडी आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरओमाहा: अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने रक्षामंत्री मार्क एस्पर के नेतृत्व में किए युद्धाभ्यास के दौरान रशिया पर परमाणु हमला करने का अभ्यास किया| अगले दिनों में रशिया ने यूरोप में अपने मित्रदेशों पर परमाणु हमला किया तो अपने हितसंबंधों की सुरक्षा के लिए अमरिका भी रशिया पर परमाणु हमला करेगी, यह इशारा अमरिका ने इस युद्धाभ्यास के जरिए दिया है| वही, मानसिक स्वास्थ्य खोए हुए लोग अमरिका के पेंटॅगॉन में काम कर रहे है, यह आलोचना रशिया ने की है|

पेंटॅगॉन के वरिष्ठ अफसर ने साझा की जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नेब्रास्का में अमरिका की स्ट्रैटेजिक कमांड के मुख्यालय में टेबलटॉप नाम का युद्धाभ्यास आयोजित किया गया था| इस दौरान यूरोप की स्थिति नियंत्रण के बाहर जाने का चित्र दिखाया गया था| ऐसे में रशिया ने यूरोप में नाटो सदस्य देश पर परमाणु हमला किया तो अगली स्थिति संभालने के लिए रशिया पर परमाणु हमला करने का अभ्यास इस दौरान अमरिका ने किया|

अमरिका ने रशिया पर कौने परमाणु हथियार और कितने परमाणु विस्फोटक ले जाने की क्षमता रखनेवाले मिसाईल का वापर किया, इसकी जानकारी पेंटॅगॉन ने साझा नही की है| पर, रक्षामंत्री मार्क एस्पर की अध्यक्षता में हुआ पेंटॅगॉन का यह युद्धाभ्यास रशिया के लिए इशारा होने का दावा किया जा रहा है| क्यों की इससे पहले ओबामा के कार्यकाल में भी पेंटॅगॉन ने इसी तरह से युद्धाभ्यास का आयोजन किया था|

पर, उस समय अमरिका ने रशिया को प्रत्युत्तर देने के लिए सोवियत रशिया से बाहर निकले बेलारूस पर परमाणु हमला किया था| पर, इस बार अमरिका ने सीधे रशिया पर परमाणु हमला करने की बात स्पष्ट हो रही है| रशियन संसद के वरिष्ठ सभागृह ने पेंटॅगॉन के इस युद्धाभ्यास पर आलोचना की है| रशिया के साथ हुए ‘इंटरमिजिएट रेंज न्युक्लिअर फोर्सेस’ (आयएनएफ) समझौते से पीछे हटनेवाली अमरिका ने अपना सच्चा रंग दिखाया है, यह फटकार रशियन संसद के वरिष्ठ सभागृह के नेता कोस्तांतिन कोसाचेव्ह ने लगाई|

इस दौरान अमरिका के २० हजार सैनिक फिलहाल यूरोपिय देशों में नाटो के ‘डिफेंडर २०२०’ इस सबसे बडे युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए लिए पहले ही यूरोप पहुंचे है| ऐसे में अमरिका ने यह युद्धाभ्यास किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.