ईरान के गश्‍तपोतों के लिए अमरिकी नौसेना ने चलाए ‘वॉर्निंग शॉट्स’

अमरिकी नौसेना, वॉर्निंग शॉट्स, गश्‍तपोत, पनडुब्बी, मुठभेड़, ईरान, अमरीका, वियनावॉशिंग्टन/तेहरान – अमरिकी पनडुब्बी और विध्वंसकों से मात्र १४० मीटर दूरी तक पहुँचे ईरान के फास्ट अटैक जहाज़ों की दिशा में अमरिकी विध्वंसक ने कुल ३० वॉर्निंग शॉट्स फायर किए। होर्मुज़ की खाड़ी में ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने अमरीकी युद्धपोतों को उकसाने की कोशिश करने की पेंटॅगॉन ने आलोचना की है। इसी बीच अपने गश्‍तपोतों की दिशा में ‘वॉर्निंग शॉट्स’ चलाने की अमरिकी नौसेना की यह र्कावाई अवैध होने का आरोप ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने लगाया है। अमरीका और ईरान की नौसेनाओं में मुठभेड़ की बीतें दस दिनों में यह दूसरी घटना है।

अमरीका के पेंटॅगॉन के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने साझा की जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन होर्मुज़ की खाड़ी में अमरीका और ईरानी नौसेनाओं के बीच होनेवाला संघर्ष टला। ‘यूएसएस जॉर्जिया’ पनडुब्बी और छह विध्वंसक सोमवार के दिन पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए इस समुद्री क्षेत्र में गश्‍त की मुहिम पर थे। अमरिकी नौसेना, वॉर्निंग शॉट्स, गश्‍तपोत, पनडुब्बी, मुठभेड़, ईरान, अमरीका, वियनाइनमें सभी अस्त्रों से लैस ‘यूएसएस माँटेरे’ विध्वंसक का भी समावेश था। पनडुब्बी और विध्वंसकों का काफिला होर्मुज़ की खाड़ी के करीब पहुँचते ही ईरानी नौसेना के १३ फास्ट अटैक गश्‍तपोतों ने वहां से काफी खतरनाक तरीके से यात्रा करने की जानकारी किरबाय ने प्रदान की।

लगातार इशारों के बावजूद ईरानी गश्‍तपोतों ने अमरिकी युद्धपोतों की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखी थी। यह गश्‍त पोत १४० मीटर दूरी तक पहुँचने के बाद ‘यूएसएस मौई’ विध्वंसक से ३० ‘वॉर्निंग शॉट्स’ फायर करने पड़े, ऐसा किरबाय ने कहा। ‘ईरानी गश्‍तपोत काफी आक्रामक हो रही थी, इसी कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी’, ऐसा किरबाय ने माध्यमों से कहा। अमरिकी नौसेना ने ईरानी गश्‍तपोतों के इस खतरनाक यात्रा के फोटो भी प्रसिद्ध किए।

अमरिकी नौसेना, वॉर्निंग शॉट्स, गश्‍तपोत, पनडुब्बी, मुठभेड़, ईरान, अमरीका, वियनाईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने अमरीका के यह आरोप ठुकराए हैं। अमरीका की सात युद्धपोतों का हमारे गश्‍तपोतों ने पीछा किया। अमरिकी युद्धपोतों से सुरक्षित दूरी से सफर करे, यह आवाहन किया गया था। लेकिन, अमरिकी युद्धपोतों ने इन गश्‍तपोतों के आवाहन को नज़रअंदाज किया, ऐसा आरोप रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने लगाया है। साथ ही ईरानी गश्‍तपोतों को धमकाने के लिए ही अमरीका के हेलिकॉप्टर्स समुद्र पर मंड़रा रहे थे, वॉर्निंग शॉट्स फायर करना और उकसानेवाली गोलीबारी करने जैसे संकेत ठुकरानेवाली हरकतें अमरिकी नौसेना कर रही थी, ऐसा आरोप रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने लगाया है।

इसी बीच, वियना में अमरीका और ईरान के बीच परमाणु समझौते के मुद्दे पर बातचीत हो रही है। लेकिन, बीते कुछ दिनों में पर्शियन खाड़ी में इन दोनों देशों की नौसेनाओं में मुठभेड़ होने की घटनाएँ बढ़ी हैं। दस दिन पहले ईरान के चार गश्‍त पोतों ने अमरिकी गश्‍तपोत से मात्र ६२ मीटर दूरी से यात्रा की थी। इससे पहले रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत के ऊपर आसमान में अपना ड्रोन उड़ाने का वीडियो प्रसिद्ध किया था। इस वजह से पर्शियन खाड़ी में तनाव बढ़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.