अमरिका और यूरोप कारोबारी जंग के कगार पर – यूरोपीय विश्‍लेषकों की चेतावनी

पॅरिस: अमरिका और यूरोप कारोबारी जंग के कगार पर होने की चेतावनी यूरोपीय विश्‍लेषकों ने दी है| अगर अमरिका यूरोप स्थित इस्पात और ऍल्युमिनिअम क्षेत्र के कंपनियों को अस्थायी रुप पर छूट बहाल नही करती तो यह कारोबारी जंग रोकी नही जा सकती, ऐसा विश्‍लेषकों का दावा है| बुधवार को पॅरिस में होनेवाले ‘ऑर्गनायझेशन फॉर इकॉनॉमिक कोऑपरेशन अँड डेव्हलपमेंट’च्या (ओईसीडी) परिषद में इस कारोबारी जंग पर समाधान निकल सकता है, ऐसा भरोसा कई विश्‍लेषकों ने जताया है|

कारोबारी जंग, कगार, अमरिका, यूरोप, यूरोपीय विश्लेaषकों, चेतावनी, पॅरिस, ईरानईरान के परामाणु कार्यक्रम के मसले से अमरिका और यूरोपीय देशों के बीच के संबंध काफी बिगड चुके है| यूरोप में भारी निवेश कर चुकी यूरोपीयन कंपनियां, अमरिका द्वारा ईरान पर लगाये गये प्रतिबंधो की वजह से धोखे में आ गयी है| अमरिका के खिलाफ जाते हुए इन कंपनियों की रक्षा के लिए यूरोपीय संघ कदम उठाये, ऐसी मॉंग फ्रान्स ने कि है| जर्मनी ने भी ऐसी ही भूमिका ली है| साथ ही रशिया द्वारा जर्मनी को किये जानेवाले इंधन आपूर्ति के बारे में भी अमरिका ने काफी कठोर भूमिका ली है| ऐसी स्थिती में यूरोपीय देश और अमरिका के बीच कारोबारी जंग अटल है, ऐसे दावे किये जा रहे है|

यूरोपीय विश्‍लेषक खुले इस बात को स्वीकारते है| यह कारोबारी जंग स्थिती को काफी हद तक बिगाड सकता है| ऐसा कहकर विश्‍लेषकों ने इसके लिए अमरिकी नीती को जिम्मेदार ठहराया है| अमरिका चीन के साथ जैसा बर्ताव करती है, वैसे ही सुलूक अमरिका अपने यूरोपीय मित्रदेशों के साथ ना करें, ऐसी मॉंग फ्रान्स के राजनीतिक अधिकारियों द्वारा की गयी है| बुधवार को पॅरिस में होनेवाली ‘ओईसीडी’ की बैठक से इस कारोबारी जंग को टालने के लिए रास्ता निकल सकता है, ऐसा भरोसा कुछ विश्‍लेषकों ने जताया है| पर यह बात अमरिका पर निर्भर करती है, ऐसा दिखायी पड रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.