अमरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण जागतिक अर्थव्यवस्था को खतरा – अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार के मुद्दे पर बने तनाव पर सभीयों को राहत मिले, इस तरह से हल निकाला जाए, यह अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का कहना है| वर्तमान में अमरिका और चीन में शुरू व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि पर यही बात अहमियत रखती है| क्यों की, इस व्यापार युद्ध की वजह से जागतिक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बना है’, यह चेतावनी मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्तिन लगार्ड इन्होंने दी है| साथ ही अमरिका और चीन यह दोनों देश व्यापार युद्ध के कारण बनी अनिश्‍चितता दूर करने के लिए सही कदम बढाए, यह भी उन्होंने डटकर कहा|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने हाल ही में चीन पर नए व्यापारी कर लगाने का ऐलान किया था| इसका कडा असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होता दिखाई दिया है| अमरिका और चीन दोनों देशों के शेअर बाजार में बडी गिरावट हुई है और चीन के शेअर बाजार वर्ष २०१६ के बाद सबसे बडी गिरावट का सामना कर रहे है| ईंधन के दामों के साथ अमरिका और चीन के चलनों को भी ट्रम्प ने किए ऐलान से झटका लगने की बात सामने आ रही है|

वर्तमान में ‘ब्रेक्जिट’ की अनिश्‍चितता और ईंधन के दामों में हो रही उथल पुथल की वजह से जागतिक अर्थव्यवस्था पर पहले ही मंदी का साया होने का डर जाताया जा रहा है| ट्रम्प ने पिछले वर्ष शुरू किए व्यापार युद्ध का बडा असर चीन की अर्थव्यवस्था पर होता दिखाई पडा है| चीन की अर्थव्यवस्था को लगे झटकों की वजह से एशिया के साथ यूरोप, अफ्रीका एवं लैटिन अमरिकी देशों में भी बेचैनी का माहौल बना है|

इस पृष्ठभूमि पर ट्रम्प ने किया ऐलान अमरिका-चीन व्यापार युद्ध और भी तेज कर सकता है| पिछले वर्ष में दोनों देशों में व्यापार युद्ध के मुद्दे पर थोडे समय के लिए युद्ध विराम करने पर सहमति बनी थी| लेकिन, ट्रम्प ने धमकाने के बाद यह युद्ध विराम खतम हुआ है, यह समझा जा रहा है| ऐसे में चीन ने भी आक्रामक जवाब देने के संकेत दिए है| इस कारण मुद्राकोष की प्रमुख लगार्ड ने किया वक्तव्य अहमियत रखता है|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख वित्तसंस्था और अर्थ शास्त्रियों ने इसके पहले ही जागतिक अर्थव्यवस्था को मंदि का एहसास हुआ है, यह चिंता व्यक्त की है| लगार्ड का इशारा इस चिंता का समर्थन करता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.