‘ब्लैक सी’ क्षेत्र में रशिया का प्रभाव रोकने के लिए अमरिका और बल्गेरिया धारणात्मक सहयोग का दायरा बढाने की तैयारी में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: यूरोप और रशिया के बीच होनेवाले ब्लैक सीसमुद्री क्षेत्र के अहम देश समझे जा रहे बल्गेरिया के साथ धारणात्मक सहयोग को अधिक मजबूती देने के संकेत अमरिका ने दिए है| बल्गेरिया के प्रधानमंत्री बोय्को बोरिसोव्ह ने हाल ही में की हुई अमरिका यात्रा के दौरान इस विषय पर बातचीत हुई है| बल्गेरिया को रशिया से बने संभावित खतरे को दूर करने के लिए अमरिका प्रगत लष्करी तकनीक देने की तैयारी कर रही है और नाटोके प्रावधान के तहेत स्वतंत्र कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित करने का तय हुआ है|

वर्ष १९९१ तक रशिया के प्रभाव में रहा बल्गेरिया फिलहाल नाटो का सदस्य बना है और अमरिका समेत यूरोपिय देशों के साथ सहयोग बढाने की कोशिश कर रहा है| कुछ वर्ष पहले बल्गेरिया में हुए चुनावों के दौरान रशिया ने हस्तक्षेप करने के दावे सामने आए थे| रशिया ने अपनी ओर झुकाव रखनेवाली सरकार बल्गेरिया में स्थापित करने की कोशिश की थी, यह भी कहा जा रहा है| इसके बाद बल्गेरिया सरकार ने अमरिका, नाटो और यूरोपिय देशों के साथ संबंध बढाने की दिशा में कदम बढाए है और प्रधानमंत्री बोरिसोव्ह की अमरिका यात्रा इन्हीं कोशिशों का हिस्सा समझा जा रहा है|

इस यात्रा के दौरान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और बल्गेरियन प्रधानमंत्री के बीच हुई बातचीत में लष्करी तकनीक, रक्षा सहयोग, उर्जा, दूरसंचार और खुफिया जनकारी के आदानप्रदान के विषय पर बातचीत हुई| इसी दौरान अमरिका ने बल्गेरिया के साथ १० वर्ष के लिए रक्षा सहयोग का समझौता करने में रुचि दिखाई है और यह सहयोग प्रमुखता से ब्लैक सीसमुद्री क्षेत्र से जुडा रहेगा| साथ ही अमरिका और यूरोपिय देशों के साथ हो रहे ईंधन सहयोग में शामिल होने की तैयारी भी बल्गेरिया ने दिखाई है|

बल्गेरिया यह नाटो का सदस्य देश है और अमरिका की सहायता से नाटो में अहम योगदान देने के लिए तैयार होने का प्रस्ताव भी बल्गेरिया की सरकार ने रखा है| इसके अनुसार नाटो की नौसेना की गतिविधियों के लिए आवश्यक समन्वय रखनेवाला एक केंद्र बल्गेरिया में स्थापित करने के संकेत भी दिए गए है| यह केंद्र रशिया का मुकाबला करने के लिए नाटो ने तैयार किए टेलर्ड फॉरवर्ड प्रेझेन्स इनिशिएटिव्हका हिस्सा रहेगा| यह केंद्र बल्गेरिया में नाटो के अलावा यूरोपिय देश एवं अमरिकी सेना का अस्तित्व बरकरार रखनेवाला रहेगा, यह दावा अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा के भूतपूर्व अफसरों ने किया है|

रशिया के निकट होनेवाले देश और यूरोप में लगाई जा रही फायबर ऑप्टिक केबल सिस्टिममें बल्गेरिया भी शामिल है और इन देशों में दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवा कार्यान्वित रखने में इस यंत्रणा का बडा हिस्सा है| इस क्षेत्र में हो रही रशिया की गतिविधियां देखे तो बल्गेरिया का फायबर ऑप्टिक केबल सिस्टिमसे जुडे रहना अमरिका के हितसंबंधों के नजरिए से अहम है| इस मुद्दे पर भी अमरिका और बल्गेरिया के बीच बातचीत होने की बात कही जा रही है|

बल्गेरिया ने अमरिका से आठ एफ१६लडाकू विमानों की खरीद की है और इसके अलावा नई लष्करी तकनीक एवं हथियार खरीदने की तैयारी भी दिखाई है| अमरिका और बल्गेरिया के बीच बढ रहा यह सहयोग रशिया के नजदिकी क्षेत्र में दबाव रखने के लिए सहायक साबित होगा और साथ ही बल्गेरिया को रशिया के प्रभाव से बाहर रखने के लिए भी सहायक होगा, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.