‘साऊथ चाइना सी’ में अमरिका और ब्रिटेन की युद्धपोतों का संयुक्त युद्धाभ्यास

Third World Warटोकिओ: ‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र में अमरिका की जंगी जहाजों को जल समाधि देने की धमकी चीन से दी जा रही है, ऐसे में अमरिका ने इस समुद्री सीमा में युद्धाभ्यास का आयोजन करके चीन को उत्तर दिया हैं| अमरिका और ब्रिटेन की जंगी जहाजों में ‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास होने की जानकारी अमरिका की नौसेना ने दी हैं| पिछले आठ वर्षों में पहली बार ही इस समुद्री क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास का आयोजन कर अमरिका ने चीन को चेतावनी देने का दावा अंतरराष्ट्रीय मीडिया कर रही हैं|

पिछले सप्ताह में शुक्रवार से बुधवार ऐसे पांच दिन यह युद्धाभ्यास शुरू था| बुधवार को ‘साउथ चायना सी’ में युद्धाभ्यास की समाप्ति होने के पश्चात अमरिका की नौसेना ने इसकी घोषणा की थीं| जापान में तैनात किए गए अमरिका के सातवें युद्धपोत के बेड़े से ‘यूएसएसएस मॅक्कॅम्प्बेल’ साथ ही एशियाई देशों की यात्रा पर होने वाली ब्रिटेन की ‘एचएमएस अर्गिल’ यह दो जंगी जहाज इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई थीं| इन पांच दिनों में अलग-अलग समुद्री चुनौतियों को ध्यान में लेते हुए युद्धाभ्यास करने की जानकारी अमरिका की नौसेना ने दी हैं|

साऊथ चाइना सी, अमरिका, ब्रिटेन, युद्धपोतों, संयुक्त युद्धाभ्यास, टोकिओ, अंतरराष्ट्रीय मीडिया‘साउथ चायना सी’ के कौन से द्वीप के पास यह युद्धाभ्यास आयोजित किया था, यह स्पष्ट नहीं हो सका हैं| परंतु ‘साउथ चायना सी’ में दो देशों के जंगी जहाजों में यह पहला संयुक्त अभ्यास था| इससे पहले साल २०१० में इस समुद्री क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित किया गया था| परंतु उसके पश्चात चीन ने ‘साउथ चायना सी’ पर अपना हक होने का दावा करते हुए इस जगह में कृत्रिम द्वीपों का निर्माण तथा उनका लष्करीकरण करने से यहां तनाव बढ़ गया था| विदेशी जंगी जहाजों की यात्रा पर भी आपत्ति जताने वाले चीन के कारण इस समुद्री क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित नहीं किया गया था|

परंतु पिछले सप्ताह में अमरिका तथा ब्रिटन की जंगी जहाजों ने संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित कर सीधे चीन को चुनौती देने का दावा पश्चिमी विशेषज्ञ कर रहे हैं| इस संयुक्त युद्धाभ्यास पर चीन से तीव्र प्रतिक्रिया अपेक्षित हैं| ‘साउथ चायना सी’ पर हक्क बताकर चीन ने इस क्षेत्र में अमरिका की गतिविधियों को करारा विरोध जताया हैं| चीन के लष्करी अधिकारी तथा विशेषज्ञ अमरिका को सबक सिखाने की धमकियां दे रहे हैं|

दौरान, ‘साउथ चायना सी’ पर चीन को कब्जा करना हो तो अमरिका के दो विमान वाहक युद्धपोतों जल समाधि देनी होगी ऐसा प्रस्ताव चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया हैं| चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने भी अपने लष्कर को युद्ध के लिए सज्ज रहने के आदेश दिए हैं| तो चीन ने इस समुद्री क्षेत्र के कृत्रिम द्विपों पर अपनी लष्करी सज्जता बढ़ाने की खबरें भी सामने आ रही हैं| इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी जंगी जहाज ने इस समुद्री क्षेत्र मैं युद्धाभ्यास करने के कारण इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया हैं|

वही, अमरिका के साथ ‘साउथ चायना सी’ में संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल होकर ब्रिटेन ने भी चीन को उकसाया हैं| इससे पहले अगस्त महीने में ब्रिटेन ने समुद्री यातायात की स्वतंत्रता के अधिकार का मुद्दा उपस्थित कर ‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र में अपना जंगी जहाज रवाना किया था| उसके पश्चात पिछले सप्ताह में ब्रिटेन ने सीधे अमरिका के साथ युद्धाभ्यास के लिए जंगी जहाज रवाना कर इस समुद्री विवाद में वे अमरिका के साथ होने का दिखा दिया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.