अमरिकन बॉन्ड की जगह सोना लेगा – विख्यात निवेशकों की चेतावनी

वॉशिंग्टन: अमरिका की अर्थव्यवस्था के बारे में चेतावनी देते समय विख्यात निवेशक पीटर शीफ ने सोने के भाव बढ़ेंगे ऐसा दावा किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव वर्तमान में प्रति औंस १,२३० डॉलर है, लेकिन आने वाले समय में यह भाव १९०० डॉलर्स के ऊपर भी जा सकते हैं, ऐसा शीफ ने कहा है। अग्रणी वित्त संस्था ‘आईएनटीएलएफसी स्टोन’ के स्ट्रेटेजिस्ट और अर्थशास्त्री विन्सेंट डेलार्ड ने भी इसकी पुष्टि की है। इतनाही नहीं आने वाले समय में अमेरिकन बॉन्ड की जगह सोना लेगा, ऐसा दावा डेलोर्ड ने किया है।

अमरिकन बॉन्ड, जगह, सोना, लेगा, विख्यात निवेशकों, चेतावनी, वॉशिंग्टन, अर्थव्यवस्थाआने वाले समय में सोने के भाव बढ़ते रहने वाले हैं, ऐसा डेलोर्ड ने कहा है। इस वजह से सोने के निवेश की तरफ देखने का नजरिया बदलेगा। वित्तीय क्षेत्र की अस्थिरता और उतार चढ़ाव इससे सुरक्षितता प्राप्त करके खुदको सँवारने के लिए निवेशक सोने में बड़ा निवेश करेंगे। इस वजह से आने वाले समय में सोना अमरिका के बॉन्ड की भी जगह लेगा, ऐसा दावा विन्सेंट डेलोर्ड ने किया है।

इसके पहले १९८५ से १९९५ तक वित्तीय क्षेत्र में हुई गिरावट की वजह से सोने के भाव बढ़ गए थे। इसकी याद डेलोर्ड ने दिलाई है। साथ ही सन २००८ में आई मंदी में भी सोना सर्वाधिक सुरक्षित निवेश है, यह बात स्पष्ट हुई थी। इस बात की तरफ डेलोर्ड ने ध्यान आकर्षित किया है। उसीके साथ ही रशिया और चीन यह देश अमरिका के बॉन्ड बेचकर सोने में निवेश कर रहे हैं। रशिया ने अपना अमेरिकन डॉलर्स का निवेश लगभग शुन्य पर लाकर रख दिया है। और सोने के निवेश में बढ़ोत्तरी की है, ऐसा भी डेलोर्ड ने कहा है।

पीटर शीफ और विन्सेंट डेलोर्ड की तरह विश्वभर के अन्य कुछ अर्थशास्त्रियों ने भी आने वाले समय में आर्थिक सुरक्षितता के लिए सोने के निवेश में बहुत बढ़ोत्तरी होगी, ऐसा निष्कर्ष दर्ज किया था। रशिया और चीन की तरह यूरोपीय देश भी सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं और इस झुकाव को देखा जाए तो आने वाले समय में सोने के भाव बड़े पैमाने पर बढ़ेंगे, ऐसा इन अर्थशास्त्रियों का कहना है। अमरिका ने चीन के साथ शुरू किया हुआ व्यापार युद्ध और यूरोपीय महासंघ के साथ बिगड़ रहे संबंध को देखा जाए तो, आर्थिक स्तर पर अनिश्चितता का समय शुरू हुआ है, ऐसे समय में सोने में निवेश बड़े पैमाने पर बढ़ता है, ऐसा दावा विशेषज्ञ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.