ईरान के विरोध में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के लिए अमरिका का निवेदन – इसी बीच अमरिका ने ईरान के सामने बातचीत का प्रस्ताव रखा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/जेद्दा – अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ सौदी अरब पहुंचे हैं| उससे पहले पोम्पिओ ने ईरान को बिनशर्त चर्चा का प्रस्ताव दिया था| पर सौदी में दाखिल होने के बाद अमरिका के विदेशमंत्री ने ईरान के खतरे का अहसास रखते हुए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ईरान के विरोध में मोर्चा निर्माण करने की आवश्यकता होने की बात कही है|

सोमवार की सुबह अमरिका के विदेशमंत्री पोम्पिओ सौदी पहुंचे| उन्होंने सौदी के राजा सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की है| सौदी की इस यात्रा के बाद अमरिका के विदेशमंत्री संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करनेवाले हैं| सौदी एवं यूएई के नेताओं ने अमरिका को ईरान के विरोध में कठोर भूमिका का स्वीकार करने का आवाहन किया है| विदेशमंत्री पोम्पिओ ने भी ईरान से सौदी, यूएई एवं अरब मित्र देशों को बहुत बड़ा खतरा होने की बात कही है|

ईरान के विरोध में जागतिक मोर्चा निर्माण करने के लिए अपना यह दौरा होने की बात विदेशमंत्री पोम्पिओ ने कही है| ईरान के मुद्दे पर धारणात्मक रूप से एकमत होनेवाले देशों को साथ आकर जागतिक मोर्चा निर्माण करेंगे ऐसा पोम्पिओ ने स्पष्ट किया है| अमरिका के इस ईरान विरोधी मोर्चे में सौदी, यूएई एवं अन्य अरब देशों के साथ एशिया एवं यूरोप के देशों का भी समावेश होगा, ऐसी घोषणा अमरिका के विदेश मंत्री ने की है| दुनिया में सबसे बड़े आतंकवाद समर्थक देश के विरोध में अंतरराष्ट्रीय संगठन आवश्यक होने की बात पोम्पिओ ने कही है| 

ईरान के विरोध में जागतिक संगठन खोलने के लिए प्रयत्न शुरू करने से पहले अमरिका ने ईरान को चर्चा का नया प्रस्ताव दिया है| सौदी के लिए रवाना होने से पहले अमरिका में पत्रकारों से बोलते हुए विदेशमंत्री पोम्पिओ ने ईरान को यह प्रस्ताव दिया है| ईरान के साथ बिना शर्त चर्चा करने के लिए अमरिका तैयार है| ईरान भी इसके लिए तैयार होगा, ऐसी अपेक्षा है| ईरान तैयार है तो यह चर्चा हो सकती है, ऐसे संकेत अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दिए हैं|

साथ ही ईरान के बारे में अमरिका अन्य विकल्पों का विचार करने के लिए तैयार होने की बात पोम्पिओ ने सूचित की है| ईरान हिंसाचार छोड़कर समझौते का विकल्प स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है, तो अमरीका ईरान पर आर्थिक और राजनैतिक दबाव बढ़ाएगा, ऐसी चेतावनी अमरिका के विदेशमंत्री ने दी है| तथा समझौते के लिए अमरिका तक कैसे पहुंचना है, यह ईरान भली-भांति जानता है, ऐसा सूचित विधान पोम्पिओ ने किए हैं|

दौरान अमरिका ईरान के विरोध में युद्ध के लिए तैयार न होने की बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने एक मुलाकात में कही है| पर ईरान को अगर युद्ध चाहिए तो अमरिका की कार्रवाई में ईरान सब कुछ गवाएँगा, ऐसी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने दी है| साथ ही ईरान के मुद्दे पर यूरोपीय देशों के आक्षेप की परवाह न करने की बात ट्रम्प ने जोर देकर कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.