अमरिका से रशिया के विरोध में नए प्रतिबंध की घोषणा

वाशिंग्टन/मॉस्को: उत्तर कोरिया पर जारी किए प्रतिबंधों का पालन न करनेवाले रशिया के विरोध में अमरिका ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसमें दो रशियन उद्योगों के साथ तीन कंपनियां एवं ६ जहाजों का समावेश है। इन प्रतिबंधों की घोषणा होते समय अमरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने रशिया के विरोध में जारी किए प्रतिबंधों का जोरदार समर्थन किया है और रशिया प्रतिबंधों की वजह से होने वाले परिणामों को गंभीरता से ध्यान देना पर विवश होने का दावा किया है।

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दिए एक मुलाकात में रशिया पर लगाये प्रतिबंध उठाने का कोई भी विचार नहीं, ऐसा स्पष्ट किया था। रशिया ने अमरिका के लिए बहुत कुछ अच्छा किया तो मैं रशिया पर जारी किए प्रतिबंधों का पुनर्विचार कर सकता हूं, पर वैसा कुछ नहीं हुआ तो इस बारे में विचार नहीं करेंगे। फिलहाल इस क्षण में रशिया के प्रतिबंधों का फिर विचार करने के बारे में कुछ भी सोच नहीं रहा हूं, ऐसा ट्रम्प ने एक वृत्तसंस्था को दिये मुलाकात में कहा है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इससे पहले रशिया के विरोध में प्रतिबंधों का विचार करते हुए मेरे इतने कठोर निर्णय अन्य किसी ने भी नही लिये है, ऐसा दावा किया था।

अमरिका, विरोध, नए प्रतिबंध, घोषणा, गंभीरता, रशिया, डोनाल्ड ट्रम्पट्रम्प के इस विधान के पृष्ठभूमि पर अमरिका के वित्त मंत्री स्टीवन एम्नुकिन एवं वित्त मंत्री सीगल मंडेल्कर ने रशिया के विरोध में प्रतिबंधों के बारे में दो महत्वपूर्ण घोषणा की थी। वित्त मंत्री स्टीवन ने उत्तर कोरिया के मुद्दे पर रशिया के विरोध में नए प्रतिबंध जारी करने की बात घोषित की है। उसके अनुसार रशियन उद्योजक एंटन नागाबीन एवं मरीना त्सेरेवा इन पर प्रतिबंध जारी किए गए हैं। इसके व्यतिरिक्त गुडसॉन्ग शिपिंग, प्राइमरी मेरीटाइम लॉजिस्टिक्स, व्हेला मरीन रशियन कंपनियों के साथ छह रशियन जहाजों के प्रतिबंधों से लक्ष्य किया गया है। मंगलवार को घोषित किए प्रतिबंधों में लैक्नो इस स्लोवाकियन कंपनियों का भी समावेश है।

उस समय वित्त मंत्री स्टीवन ने उत्तर कोरिया के डीन्युक्लियराझेशन की प्रतिक्रिया पूर्ण होने तक अमरिकी प्रतिबंधों की अवधि कायम रहेगी ऐसा सूचित किया है। उत्तर कोरिया के मुद्दे पर अमरिका ने रशिया के विरोध में प्रतिबंध जारी करने का यह तीसरा समय है। पिछले हफ्ते में बुधवार को अमरिका ने रशिया पर प्रतिबंध की घोषणा की थी। उसमें रशिया के ‘प्रॉफिनेट पीटीए लिमिटेड’ इस कंपनी के साथ उसके महासंचालक वैसिली एलेग्जेंडर कोल्शानोव्ह का समावेश था।

रशिया के विरोध में जारी होनेवाले इन प्रतिबंधों के अमरिका के वित्त विभाग से जोरदार समर्थन किया गया है। अमरिका के वित्त मंत्री सीगल मेंडल्कर ने रशिया पर जारी किए प्रतिबंधों की जानकारी देने वाले विशेष निवेदन प्रसिद्ध किया है। अमरिकी संसद को प्रस्तुत किए इस निवेदन में पिछले डेढ़ वर्षों में रशिया पर जारी किये प्रतिबंधों की जानकारी दी गई है। उसके अनुसार अमरिका ने रशिया के करोड़ों डॉलर रोकने की बात सिगल ने स्पष्ट की है।

अमरिका ने जारी किए प्रतिबंधों की वजह से रशियन नागरिक एवं उद्योगों को बड़े तादाद में झटका लगा है। अमरिका में करोड़ों डॉलर्स की रशियन मालमत्ता को गतिरोध किया गया है। रशिया इन परिणामों की गंभीरता से दखल लेने पर विवश हुआ है, ऐसा सीगल ने कहा है।

अमरिका के वित्त विभाग ने दिए जानकारी में अब तक २१७ से अधिक रशियन नागरिक एवं उद्योग अमरिकी प्रतिबंधों का लक्ष्य ठहरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.