अमरीका द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों को लेकर पाकिस्तान की नारा़ज़गी

इस्लामाबाद, दि. २: पाकिस्तान के प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा अमरीका ने की थी| इस पर पाकिस्तान ने नारा़ज़गी जतायी है| कुछ दिन पहले अमरीका ने, ‘लश्कर-ए-तोयबा’ के पाकिस्तान में सक्रिय रहनेवाले छात्र संगठन को ‘आतंकवादी’ घोषित किया था| इस घटना से, अमरीका का पाकिस्तान के बारे में रवैय्या और भी सख़्त बनने के संकेत मिल रहे हैं|

 प्रतिबंध

पाकिस्तान के प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम से जुड़ीं लगभग सात कंपनियों पर अमरीका ने प्रतिबंध लगाये हैं| इसका असर पाकिस्तान के प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम पर पड़ सकता है| लेकिन अमरीका ने ड़ाली हुई बंदी ज़ुल्मी है, ऐसा दावा पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफीस झकारिया ने किया| साथ ही, इन प्रतिबंधों के पीछे की ‘टायमिंग’ ग़ौरतलब है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया| ‘इस मामले में अमरीका के साथ सहयोग करने के लिए पाकिस्तान हमेशा से उत्सुक था| लेकिन अमरीका ने बंदी ड़ालने का फ़ैसला कर पाकिस्तान को दुखाया है’ ऐसा झकारिया ने ‘व्हॉईस ऑफ अमरीका’ रेडिओ चैनल को दिये इंटरव्यू में स्पष्ट किया है|

झकारिया ने दी हुई यह प्रतिक्रिया, अमरीका ने पाकिस्तान को जानबूझकर निशाना बनाया होने का दावा करनेवाली है| कुछ पाकिस्तानी अधिकारी इस मामले को, ओबामा प्रशासन के पाकिस्तानविरोधी दाँवपेंच बता रहे हैं| जल्द ही, डोनाल्ड ट्रम्प बतौर नये राष्ट्राध्यक्ष कारोबार हाथ में लेने वाले हैं| वे पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का सहयोग ना करें, इसलिए ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान पर ये प्रतिबंध लगाये हैं| इन प्रतिबंधो के कारण, पाकिस्तान के साथ सहयोग करना ट्रम्प के लिए मुश्किल हो जायेगा, ऐसा दावा इस अधिकारी ने किया|

ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद अमरीका के पाकिस्तान के साथ संबंध सुधरेंगे, ऐसा दावा कुछ पाकिस्तानी विशेषज्ञ कर रहे हैं| वहीं, कुछ सामरिक विशेषज्ञों ने भी, ट्रम्प के कार्यकाल में अमरीका पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और आक्रामक नीति अपनायेगी, ऐसी चिंता ज़ाहिर की है| लेकिन ट्रम्प सत्ता पर आने से पहले ही, पाकिस्तान की चिंता में बढ़ोतरी करनेवाले फ़ैसलें ओबामा प्रशासन द्वारा किये जा रहे हैं| फिलहाल पाकिस्तान चीन के साथ इकॉनॉमिक कॉरिडॉर प्रकल्प में जुट गया होकर, इसपर अमरीका द्वारा तीखी प्रतिक्रिया आ सकती है, ऐसी चेतावनी पाकिस्तानी मीडिया द्वारा दी जा रही थी| इस कारण, अमरीका के पाकिस्तान पर लगाये गये प्रतिबंध और शर्तें यह बात अधोरेखित कर रहे हैं, ऐसा पाकिस्तानी मीडिया का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.