इराक में बना अमरिकी अड्डा ईरान पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल करेंगे – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ईरान पर नजर रखने के लिए इराक में अमरिका का लष्करी अड्डा आवश्यक है| वहां से ईरान के साथ खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियां और परमाणु शस्त्र प्राप्त करने के प्रयत्न सहज रूप से देखे जा सकते हैं, ऐसा कहकर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने खलबली फैलाई है| एक अमरीकी वृत्त माध्यम को दिए मुलाकात में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह दावा किया है| इसपर इराक से प्रतिक्रिया उमड़ रही है और इराक के राष्ट्राध्यक्ष बरहाम सालेही ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है|

सीरिया से अमरिका की सेना पीछे हटाने की घोषणा करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने प्रशासन के वरिष्ठ नेताओं के साथ अमरिकन मुत्सद्दियों का विरोध ओढ़ लिया था| तथा अफगानिस्तान से सेना वापसी की तैयारी के संकेत देकर इस पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तालिबान के साथ शुरू अमरिका की चर्चा योग्य दिशा से आगे जाने का बयान दिया था| सीरिया और अफगानिस्तान से सेना की वापसी पर ऐसी भूमिका लेते हुए इराक के बारे में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अलग विचार कर रहे है, ऐसा सीबीएस इस अमरिकी वृत्त माध्यम के एक मुलाकात में उजागर हुआ है|

इराक के पश्चिमी भाग में अमरिका का अल-अस्साद हवाई अड्डा अत्यंत महत्वपूर्ण जगह पर है| इस जगह से ईरान पर नजर रखी जा सकती है| इसलिए अमरिका इस अड्डे का उपयोग हमेशा के लिए कर सकता है, ऐसा ट्रम्प ने कहा है| इसका अर्थ क्या आप ईरान पर आक्रमण करेंगे? ऐसा प्रश्न राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को उस समय पूछा गया| पर इस अड्डे का उपयोग ईरान पर नजर रखने के लिए किया जाएगा ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ईरान पर हमले के बारे में बोलने से दूर रहे|

ईरान यह दुनिया का क्रमांक एक का आतंकवादी देश होने का आरोप करके, अमरिका को इस देश पर नजर रखना आवश्यक है, ऐसा ट्रम्पने कहा है| तथा अल-अस्साद एवं इराक में बने अन्य अड्डे खाड़ी क्षेत्र में किसी और से परमाणु शस्त्र संपादन करने के लिए गतिविधियां शुरू है या नही, यह जानकारी प्राप्त करने के लिए अत्यंत फायदेमंद रहेंगे, ऐसा दावा भी ट्रम्प ने उस समय किया| दौरान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने इराक के अड्डे के बारे में किए इस विधान पर इराक के राष्ट्राध्यक्ष सालेही ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है|

इराक के राज्यघटना के अनुसार इराक की भूमि का दूसरे देश के विरोध में उपयोग नहीं किया जा सकता, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष सालेही ने ट्रम्प के विधान पर आक्षेप जताया है| तथा कई अमरिकन वृत्त माध्यमों ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके इस मुलाकात पर कड़ी आलोचना की है| सीरिया से अमरिकी सेना की वापसी के पृष्ठभूमि पर अमरीकी रक्षा दल इराक के अड्डे के बारे में गुप्त तौर पर चर्चा कर रहे थे| इराक में इन अड्डों पर अमरिका की तैनाती आगे चलकर भी कायम रह सकती है| पर इन समझौतों पर ट्रम्प ने पानी फेरा है और ईरान के बारे में किए इन विधानों की वजह से अमरिकी रक्षा दल के सारे प्रयत्न मुश्किल में आए हैं, ऐसी आलोचना एक अमरिकन वृत्तपत्र ने की है|

पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर नजर रखने के बारे में किया विधान सूचक होता दिखाई दे रहा है| ईरान अपनी नजर से कुछ भी छुपा नहीं सकता, इसका एहसास अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ईरान को एवं उनके सहयोगी देश और संघटनाओं को दे रहे हैं| तथा इरान की गतिविधियों के विरोध में इराक में बने अमरिका के अड्डों का उपयोग हो सकता है, ऐसा संदेश भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनके मुलाकात से दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.