केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पक्ष के प्रमुख रामविलास पासवान का गुरूवार के दिन निधन हुआ। उनकी उम्र ७४ वर्ष थी। दिल्ली के अस्पताल में हाल ही में उनके हृदय की शस्त्रक्रिया की गई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रामविलास पासवान

रामविलास पासवान बीते कुछ दिनों से दिल की बीमारी का इलाज़ करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती थे। गुरूवार के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। देश ने एक दूरदर्शी नेता खोया है, यह कहकर राष्ट्रपति कोविंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। संसद में लंबे समय तक जनसेवा करनेवाले सदस्य के तौर पर उनकी पहचान थी, यह बात भी राष्ट्रपति ने कही। रामविलास के जाने से देश में कभी भी दूर ना होनेवाला खालीपन निर्माण हुआ है। हमने एक मित्र, अनमोल सहयोगी खोया है। मेहनत और दृढ़निश्‍चय से ही वे राजनीती में उभरे थे। वे अद्भूत सदस्य और मंत्री थे, इन शब्दों में प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया।

रामविलास पासवान का जन्म वर्ष १९४६ में हुआ था और वर्ष १९६९ में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। वे आठ बार सांसद बने। साथ ही पांच प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में उन्होंने बतौर केंद्रीय मंत्री काम किया था। मौजूदा सरकार में रामविलास पासवान केंद्रीय ग्राहक व्यवहार, अन्न व सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। पांच दशकों से अधिक समय से उन्होंने देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.