असम में उल्फा का भर्ती रैकेट ध्वस्त

गुवाहाटी,  (वृत्तसंस्था) – असम के चराईदेव एवं दिब्रुगड जिले में भारतीय सेना और असम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके ‘युनायटेड लिब्रेशनफ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडंट’ (उल्फा-आय) का भर्ती रैकेट ध्वस्त किया। इस दौरान कार्रवाई की ज़गह से एक नाबालीग लड़के की रिहाई भी की गई है। साथ ही, हथियार भी बरामद किए गए हैं। पिछले महीने में इसी चराईदेव जिले में उल्फा के पाँच हथियारबंद बागियों को गिरफ्तार किया गया था।

चराईदेव एवं दिब्रुगड जिले के गांवों में उल्फा संगठन सक्रिय होने की जानकारी सुरक्षा बलों को प्राप्त हुई थी। इस पर असम पुलिस ने सुरक्षा बल के साथ सर्च मुहिम शुरू की। इस दौरान उल्फा संगठन के हार्डकोर कैड़र एवं चार ओव्हर ग्राउंड़ वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए उल्फ़ा बाग़ियों के नाम एसएस प्रा. बलदेव तेली, एक उल्फा (आय) कैड़र और अमित बारा, सुमित बेग, आज़ाद गोहरान एवं विजय बताए गए हैं।

इसके साथ ही यह संगठन दिब्रुगड में नाबालीग लड़कों की भर्ती करने का रैकेट चला रहा था। यह रैकेट ध्वस्त किया गया है, ऐसी जानकारी सेना के प्रवक्ता ने साझा की है। इस दौरान एक नाबालीग बच्चे की रिहाई की गई है। इस लड़के को समुपदेशन देने के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया है। गिरफ्तार किए गए उल्फा बागियों को असम पुलिस की हिरासत में दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.