‘ब्रेक्जिट’ की पृष्ठभूमि पर ब्रिटेन और अफ्रिकी देशों ने किए अरबों डॉलर्स के व्यापारी समझौतै

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

लंदन – जनवरी महीने में हो रहे ‘ब्रेक्जिट’ के बाद जागतिक स्तर पर ब्रिटेन मुक्त व्यापारी देश बनेगा, यह दावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने किया है| ‘यूके-अफ्रीका इन्व्हेस्टमेंट समिट’ को संबोधित करते समय उन्होंने यह दावा किया| इस  दौरान ब्रिटेन और अफ्रीकी देशों ने लगभग ८.५ अरब डॉलर्स के व्यापारी समझौते किए गए| साथ ही अफ्रीका में बुनियादी सुविधा और सामाजिक परियोजनाओं में लगभग ८१ करोड डॉलर्स आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया गया|

ब्रिटेन और अफ्रीकी देशों के बीच लगभग ५० अरब डॉलर्स का द्विपक्षिय व्यापार हो रहा है| ‘ब्रेक्जिट’ के बाद ब्रिटेन दुनिया के प्रमुख देशों के साथ स्वतंत्र व्यापारी समझौता करने की कोशिश कर रहा है और इशमें अफ्रीकी देशों का भी समावेश है| फिलहाल अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार और निवेश करने में चीन ने बढत बनाई है और उनके बीच करीबन २०० अरब डॉलर्स का व्यापार सालाना हो रहा है|

चीन के बाद अमरिका और यूरोपिय महासंघ अफ्रीकी देशों के प्रमुख भागीदार कहे जाते है| वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोश की रपट के अनुसार नजदिकी दिनों में अफ्रीका के विकास दर में बढोतरी होगी और जागतिक अर्थव्यवस्था में अफ्रीका महाद्विप का स्थान अहम साबित होगा| अफ्रीकी महाद्विप की कुल जनसंख्या फिलहाल १ अरब से भी अधिक है और यह बात व्यापारी देशों के बाजार के नजरिए से काफी अहम साबित होती है|

ब्रिटेन यूरोपिय महासंघ से बाहर नीकलने के बाद अफ्रीका के साथ अन्य सभी प्रमुख देशों के साथ व्यापार करने के अधिक अवसर बनाने में कामयाब होगा, यह भरोसा ब्रिटीश नेता व्यक्त कर रहे है| प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने भी इस बात की पुष्टी की है और ब्रिटेन और अफ्रीकी देशों का व्यापार बढाने के लिए पहल करने के संकेत भी दिए| साथ ही यह व्यापार बढाते समय अफ्रीकी देशों को अन्य विकल्प भी प्राप्त होंगे, यह एहसास ब्रिटेन रखता है, यह बात भी उन्होंने स्वीकारी|

सोमवार के दिन हुए ‘यूके-अफ्रीका इन्व्हेस्टमेंट समिट’ में लगभग २७ व्यापारी समझौते किए गए है| इसमें ईंधन, उर्जा, हवाई यातायात, रेल, स्वास्थ्य और अनाज के क्षेत्र से संबंधित समझौतों का भी समावेश है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.