इस्रायली राष्ट्राध्यक्ष की मौजूदगी में तेल अवीव में ‘यूएई’ का दूतावास शुरू

तेल अवीव/दुबई – इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष आयझैक हरझॉग की मौजूदगी में बुधवार के दिन तेल अवीव में संयूक्त अरब अमिराती (यूएई) के दूतावास का उद्घाटन किया गया। इस्रायल में खाड़ी क्षेत्र के अरब देश ने अपना दूतावास शुरू करने का यह पहला ही अवसर हैं। अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता से बीते वर्ष के अगस्त महीने में इस्रायल और यूएई ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थए। इसके बाद दोनों देशों ने एक दुसरें से सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं और अब यूएई का यह दूतावास शुरू होने इस सहयोग का अहम चरण साबित हुआ हैं।

‘इस्रायल में दूतावास शुरू करना यह बड़े सम्मान की बात हैं। १० महीनें पहले दोनों देशों ने अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों की जनता के बीच शांति और समृद्धी का रिश्‍ता स्थापित होने का नज़रिया इसके पीछे था। दूतावास शुरू होना तो सीर्फ शुरूआत हैं। यूएई और इस्रायल यह दोनों देश नई खोज़ करनेवाले देश के तौर पर पहचाने जाते हैं। यह नई दृष्टी दोनों देशों की संपन्नता के लिए उपयुक्त साबित होगी’, इन शब्दों में यूएई के राजदूत मोहम्मद महमूद अल खाजा ने अपनी भूमिका स्पष्ट की।

Israel-UAE-Embassy-1इस दौरान इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष हरझॉग ने यूएई का दूतावास शुरू होना यह पुरे खाड़ी क्षेत्र के लिए बड़ा अहम कदम हैं, इन शब्दों में इस घटना का स्वागत किया। ‘तेल अवीव के आसमान में अमिराती का झंड़ा लहराना यह एक अशक्यप्राय सपना था। लेकिन, आज यह वास्तव हैं। यह प्रक्रिया अब रुकनी नही चाहिये। हमने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र के देशों के नेताओं से फोनपर बातचीत हुई। इससे इस्रायल के लिए इस क्षेत्र में कई भागीदार और सहयोगी होने की बात हमे ज्ञात हुई। हमने यह सोचा भी नही था’, इन शब्दों में इस्रायली राष्ट्राध्यक्ष ने खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ राजनीतिक संबंधों की प्रक्रिया को गति प्रदान करने के संकेत दिए हैं।

अरब देश इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने की कोशिश करने में जुटे होने की खबरें बीते कुछ वर्षों से लगातार सामने आ रही थी। यूएई, बहरीन, ओमान जैसें देशों ने इसके संकेत दिए हैं, फिर भी स्पष्ट भूमिका अपनाने से इन्कार किया था। लेकिन, अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इसके लिए पहल करके बीते वर्ष इस्रायल और यूएई के बीच ऐतिहासिक ‘अब्राहम शांति समझौता’ करवाया था। इस समझौते के बाद दोनों देशों ने तेज़ गति से सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने की बात सामने आ रही हैं।

बीते वर्ष के अक्तुबर महीने में इन दोनों देशों ने बड़ा अहम र्इंधन समझौता किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच हवाई एवं समुद्री मार्ग से व्यापारी यातायात शुरू हुई हैं और पर्यटन को भी गति प्रदान की गई हैं। दोनों देशों ने ‘लैण्ड कॉरिडॉर’ एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सहयोग पर भी बातचीत शुरू की हैं। ‘यूएई’ ने इस्रायल में १० अरब डॉलर्स निवेश करने का भी ऐलान किया हैं। दोनों देशों ने अपने पहले राजदूतों का भी ऐलान किया हैं। बीते महीने के अन्त में इस्रायली विदेशमंत्री ने यूएई की यात्रा करके अबुधाबी में इस्रायली दूतावास शुरू किया था। इसके बाद अब तेल अवीव में यूएई का दूतावास शुरू हुआ हैं और दोनों देशों के सहयोग को अधिक गति प्राप्त होगी, यह उम्मीद जताई जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.