डोनाल्ड ट्रम्प अमरिकी इतिहास में सबसे लापरवाह राष्ट्राध्यक्ष साबित होंगे : रिपब्लिकन पार्टी वरिष्ठों ने की आलोचना

वॉशिंग्टन, दि. ९ (वृत्तसंस्था) – ‘डोनाल्ड ट्रम्प के पास राष्ट्राध्यक्षपद के लिए आवश्यक व्यक्तित्व, मूल्य और अनुभव की कमी है| ट्रम्प अमरीका की सुरक्षा और हितसंबंधो के लिए ख़तरनाक साबित हो सकते हैं| यदि उनका चुनाव हुआ, तो अमरिकी इतिहास में वे सबसे ज़्यादा लापरवाह राष्ट्राध्यक्ष साबित होंगे’ ऐसी तीख़ी आलोचना रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठों द्वारा की गयी है| एक पत्र में, ट्रम्प की वजह से अमरीका के लिए पैदा होनेवाले खतरों की जानकारी देते हुए, डोनाल्ड ट्रम्प को वोट न देने की चेतावनी भी उन्होंने दी| पत्र के नीचे दस्तख़त करनेवाले सदस्यों में, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश के कार्यकाल में, प्रशासन में उच्च पद पर कार्यरत रहें अधिकारी शामिल हैं|

डोनाल्ड ट्रम्परिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्राध्यक्षपद की उम्मीदवारी पाने के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों पर हो रही आलोचना दिनबदिन और तीव्र होती जा रही है| ट्रम्प ने पिछले कुछ दिनों में अपने प्रचार अभियान के दौरान नाटो, रशिया, चीन, युरोप, आखाती देशों पर विवादास्पद बयान दिये हैं| ये बयान रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकाल में अमल हुई नीतियों से अलग हैं तथा अमरिकी राष्ट्रीय नीति के भी खिलाफ़ है| इस वजह से ट्रम्प को पक्ष नेतृत्व द्वारा फटकार मिल रही है| यह नया पत्र भी उसी का एक हिस्सा दिखाई देता है|

former CIA Director Michael Hayden_gettyimages (bbc)पार्टी की ‘नॅशनल कमिटी’ का हिस्सा रहे तथा नीति तैयार करनेवाले अध्ययन गुट के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा इस पत्र में तीव्र भावना व्यक्त की गयी है| इस पत्र पर क़रीब ५० लोगों के दस्तख़त हैं| इनमें ‘सीआयए’ और ‘एनएसए’ के पूर्व संचालक मायकल हेडन, वर्ल्ड बँक के पूर्व मुख्य रॉबर्ट झोएलिक, पूर्व राजदूत रॉबर्ट ब्लॅकविल, पूर्व उपरक्षामंत्री विल्यम एच. टॅफ्ट और होमलॅण्ड सिक्युरिटी के पूर्व मुख्य मायकल चेर्टोफ शामिल हैं| पूर्व अमरिकी विदेश मंत्री रहीं कॉन्डोलिझा राईस के साथ काम करनेवाले क़रीब सात अधिकारियों द्वारा भी इस पत्र पर हस्ताक्षर किये गये हैं|

Evan McMullin_bbcइस पत्र में डर जताया गया है कि ट्रम्प के नेतृत्व की वजह से अमरीका अपना नैतिक हक गँवा देगा| ट्रम्प को देश की घटना के बारे में होनेवाली जानकारी तथा भरोसे पर भी आशंका जतायी गयी है| देश का हित, जटिल राजनीतिक चुनौतियाँ, मित्रदेशों के साथ रहे संबंध और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति ट्रम्प को किसी भी तरह की परवाह नही है, ऐसी आलोचना भी की गयी है| पक्ष के उम्मीदवार के तौर पर, ट्रम्प ने इस बारे में जानकारी लेना भी उचित नहीं समझा, ऐसी नाराज़गी जताते हुए उन्होंने ‘वे ट्रम्प को मत हीं देंगे’ ऐसी चेतावनी भी दी है|

डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्र में की गयी आलोचना को उत्तर देते हुए, हस्ताक्षर करनेवालों का उल्लेख ‘सत्ता पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनेवाला असफल अधिकारीवर्ग’ ऐसा किया है| इन्ही अधिकारियों द्वारा रची गयी नीतियों की वजह से, दुनिया आज एक खतरनाक जगह बन चुकी है, ऐसा आरोप भी ट्रम्प ने किया|

पार्टी का वरिष्ठ गुट डोनाल्ड ट्रम्प को निशाना बना रहा है| इस दौरान ट्रम्प के खिलाफ़ पहले से सक्रिय हुए एक गुट ने पार्टी में से एक नया स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा करने का फ़ैसला किया है| ‘नेव्हर ट्रम्प मुव्हमेंट’ की तरफ़ से, ‘सीआयए’ के पूर्व अधिकारी इव्हान मॅकमुलिन को खड़ा करने के संकेत दिये गये हैं| ४० साल के मॅक्मुलिन ने एक समाचार चैनल को दिये हुए निवेदन में, डोनाल्ड ट्रम्प या हिलरी क्लिंटन से अच्छे विकल्प की आवश्यकता है, यह का दावा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.