अमरीका द्वारा ईंधन के आरक्षित भंडार की बिक्री करने का प्रस्ताव; राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के संकेत

वॉशिंग्टन, दि. २३ : अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आपत्कालिन परिस्थिति के लिए आरक्षित रखे ईंधन के भंडार की बिक्री करने के संकेत दिये हैं| अमरिकी अर्थव्यवस्था पर का कर्ज़े का बोझ कम करने के लिए यह प्रस्ताव रखा गया है| सोमवार को व्हाईट हाऊस ने जारी किये निवेदन के अनुसार, सन २०१८ तक आरक्षित ईंधन की बिक्री करके ५० करोड़ डॉलर का निधी निर्माण किया जानेवाला है| ट्रम्प की योजना की वजह से ईंधन मार्केट में खलबली मची है| आंतर्राष्ट्रीय मार्केट में ईंधन के रेट फिर एक बार गिरने के आसार जताये जा रहे हैं|

ईंधनअमरीका में ६८.७७ करोड़ बैरल्स इतना कच्चा तेल बतौर ‘स्ट्रॅटेजिक ऑईल रिझर्व्ह’ रखा गया है| इसमें से लगभग ५० प्रतिशत भंडार की बिक्री करने के संकेत दिये हैं| व्हाईट हाऊस ने इस मामले में जारी किये निवेदन में, ‘आरक्षित भंडार आधे से कम करना’ इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है| अगले वित्तीय वर्ष से ईंधन की बिक्री शुरू होनेवाली है| इससे आनेवाले दशक में, आरक्षित भंडार बिकने से करीब १६ अरब डॉलर की निधि मिलनेवाली है|

सन १९७५ में, अरब देशों ने अमरीका को कच्चा तेल बेचना बंद करने की पृष्ठभूमि पर, ‘स्ट्रॅटेजिक ऑईल रिझर्व्ह’ विकसित किया गया था| लेकिन पिछले कुछ सालों में ‘शेल ऑईल’ के बलबूते पर अमरीका ईंधन स्वयंपूर्णता की दिशा में कदम बढ़ा रही है, ऐसा सामने आया है| इस पृष्ठभूमि पर, देश के कई अर्थतज्ज्ञों तथा विश्‍लेषकों ने, अमरीका को अब तेल के आरक्षित भंडार की ज़रूरत नहीं है, ऐसी राय दी थी| इस पृष्ठभूमि पर, ५० प्रतिशत भंडार बेचने का फ़ैसला ग़ौरतलब साबित हुआ है|

ईंधन‘कच्चे तेल के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना यह भूतकाल था| अब आरक्षित भंडार की ज़रूरत नहीं रही है,’ ऐसा दावा फिलिप व्हर्लेगर इस अर्थविशेषज्ज्ञ ने किया है| वहीं, कुछ विश्‍लेषकों ने, ‘अमरीका में ‘स्टॅ्रटेजिक ऑईल रिझर्व्ह’ का इस्तेमाल राजनयिक हथियार जैसा हो रहा है’ ऐसी नाराज़गी जतायी है|

अमरीका के ‘शेल ऑईल’ के उत्पादन से, पिछले कुछ सालों में ईंधन बाज़ार में गिरावट शुरू हुई है; ऐसे में, आरक्षित भंडार की बिक्री करने का फैसला करना खतरनाक होकर, इसके परिणामस्वरूप आंतर्राष्ट्रीय ईंधनबाज़ार में तीव्र गूँजें उठ सकतीं हैं, ऐसा दावा विश्‍लेषकों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.