ट्रम्प नीतियों को चुनौती देने के लिए आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियाँ तेज़

ब्रुसेल्स/टोकिओ/कॅनबेरा, दि. ४ : जर्मनी में शुक्रवार को ‘जी-२०’ गुट की वर्षिक बैठक संपन्न हो रही है| इस बैठक में आर्थिक और कारबोरी क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग यह महत्त्वपूर्ण मसला रहेगा, ऐसे संकेत जर्मन चैन्सलर अँजेला मर्कल ने दिये थे| इस पृष्ठभूमि पर, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापारी संरक्षणवाद और एकतरफा आर्थिक नीतियों के खिलाफ गतिविधियाँ तेज़ करने के लिए ‘जी२०’ बैठक यह महत्त्वपूर्ण पाड़ाव होगा, ऐसे संकेत पिछले कुछ दिन में हुए वाक़यों से मिल रहे हैं| युरोपीय महासंघ, जापान और लैटिन अमरिकी देश और ऑस्ट्रेलिया-न्यूझीलंड इनके बीच का बहुराष्ट्रीय व्यापारी समझौता अंतिम मुकाम पर पहुँचा है, ऐसी जानकारी सामने आयी है|

गतिविधियाँ तेज़युरोपीय महासंघ के प्रमुख डोनाल्ड टस्क तथा जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ऍबे ने इस संदर्भ की खबर की पुष्टि की है| ‘युरोप के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर जल्द ही मुहर लगने की आशंका है| आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी संरक्षणवाद की दिशा में गतिविधियाँ ते़ज़ होते समय, उन्हें मुँहतोड़ जवाब देने के लिए, मुक्त व्यापार मसले पर एकसाथ खड़ा होना हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है, ऐसे शब्दों में प्रधानमंत्री ऍबे ने युरोपीय महासंघ के लिए मुक्त व्यापार समझौता अंतिम पड़ाव में होने के संकेत दिये| युरोप के साथ समझौता जापान के आर्थिक विकास के लिये ज़रूरी है, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया|

महासंघ के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने, आनेवाले कुछ ही दिनों में समझौते पर दस्तखत होंगे, ऐसा भरोसा दिलाया| गुरुवार को ब्रुसेल्स में ‘युरोपीय महासंघ-जापान’ बैठक का आयोजन होने की जानकारी टस्क ने दी है| एक महत्त्वाकांक्षी मुक्त और न्याय्य व्यापार समझौता दृष्टिपथ में है, ऐसा ट्विट टस्क ने जारी किया है| युरोपियन काऊन्सिल ने जारी किये निवदेन में, गुरुवार को जापान और युरोप के नेता एकसाथ मुक्त व्यापार समझौते के मामले में राजनयिक ऐलान करेंगे, ऐसा कहा गया है|

गतिविधियाँ तेज़जापान और युरोपीय महासंघ के बीच, सन २०१३ से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू है| लेकिन अमरीका में ट्रम्प का राष्ट्राध्यक्ष होना और उन्होंने व्यापारी समझौते के मामले में अपनाया हुआ रवैय्या, इस पृष्ठभूमि पर दोनो गुटो ने समझौते की चर्चाएँ तेज़ की थीं| कुछ दिन पहले महासंघ के व्यापार आयुक्त सेसिलिआ माल्मस्ट्रॉम ने जापान की यात्रा करके समझौते को अंजाम तक लाने की दिशा में जापानी मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की होने की बात भी सामने आयी है|

जापान और युरोपीय महासंघ का समझौता अंतिम पड़ाव में आया होकर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूझीलंड ने लैटिन अमरिकी देशों के साथ व्यापारी समझौते के लिये चर्चा शुरू की है| ऑस्ट्रेलिया की विदेशमंत्री ज्युली बिशप तथा न्यूझीलंड के व्यापारमंत्री टॉड मॅक्क्ले फिलहाल लैटिन अमरिकी यात्रा पर हैं| इस यात्रा में, लैटिन अमरिकी देशों में ‘पैसिफ़िक अलायन्स’ इस नाम से पहचाने वाले गुट के साथ चर्चा की शुरुआत होने की जानकारी दोनो देशों के अधिकारियों ने दी|

गतिविधियाँ तेज़‘पैसिफीक अलायन्स’ में चिली, पेरू, मेक्सिको और कोलंबिया इन देशों का समावेश है| लैटिन अमरीका के कुल व्यापार में से ५० प्रतिशत व्यापार इन देशों द्वारा किया जाता है| इन चार देशों की आबादी २२ करोड़ से ज़्यादा है| उनका ‘जीडीपी’ तीन लाख करोड़ डॉलर से अधिक है| इस गुट में ‘मेक्सिको’ का समावेश महत्त्वपूर्ण माना जाता है| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, मेक्सिको और कैनडा के साथ ‘नाफ्टा’ इस समझौते पर पुनर्विचार करने का ऐलान किया था| इससे मेक्सिको की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगने के संकेत मिले थे| लेकिन नया मुक्त व्यापार समझौता मेक्सिकन अर्थव्यवस्था के लिये फ़ायदेमंद होगा, ऐसी आशंका जतायी जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.