चीन और रशिया के खतरे को अधोरेखित करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प रक्षा लागत में बढ़ोत्तरी करेंगे – अमरिकी अधिकारियों का दावा

वॉशिंग्टन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ७१६ अरब डॉलर्स की रक्षा लागत घोषित करने वाले हैं और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी। चीन और रशिया के खतरे को अधोरेखित करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प रक्षा लागत में बढ़ोत्तरी का सुझाव देंगे, ऐसा दावा दो वरिष्ठ अमरिकी अधिकारियों ने किया है। ट्रम्प प्रशासन ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अगले महीने में अमरिका का रक्षा खर्च घोषित होने वाला है और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का यह दूसरा ‘डिफेन्स बजेट’ होगा। पहले के ओबामा प्रशासन ने अमरिकी रक्षा खर्च में बड़ी कटौती करने के बाद, पिछले वर्ष राष्ट्राध्यक्ष बने ट्रम्प ने आठ वर्षों में पहली बार रक्षा लागत में बढ़ोत्तरी की थी। इस वर्ष भी ट्रम्प रक्षा लागत में बड़ी बढ़ोत्तरी सुझाने वाले हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है।

रक्षा लागत, घोषित, डोनाल्ड ट्रम्प, बढ़ोत्तरी, सुझाव, अमरिका, रिपब्लिकन पार्टी

इससे संबंधित दो अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय वृत्तसंस्था को दी हुई जानकारी के अनुसार, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प सन २०१९ के लिए रक्षा लागत में बड़ी बढ़ोत्तरी सुझाने वाले हैं। अमरिका का रक्षा मुख्यालय और संबंधित यंत्रणाओं के लिए ७१६ अरब डॉलर्स के प्रावधान की माँग करने वाले हैं, ऐसा इन अधिकारियों ने कहा है। अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, येमेन इन देशों में चल रहे युद्ध का भार और परमाणु की देखभाली का खर्च इसमें शामिल होगा।

अमरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने शुक्रवार को ‘नेशनल डिफेन्स स्ट्रॅटेजी’ रिपोर्ट तैयार करने का दावा संबंधित अधिकारी ने किया है। ‘पिछले कुछ वर्षों में अमरिका की युद्ध सज्जता कम हुई है’, यह चिंता मैटिस ने अपनी रिपोर्ट में व्यक्त की है। मैटिस की इस रिपोर्ट पर अमरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इसमें मैटिस ने अमरिका की रक्षा विषयक नई नीति में चीन और रशिया से बढ़ते खतरे को सर्वाधिक महत्व दिया है, ऐसा अधिकारियों ने कहा है।

चीन और रशिया से अमरिका की सुरक्षा करने के लिए मैटिस ने कुछ सामरिक बदलाव सुझाए हैं और इसके लिए अधिक प्रावधान की माँग की है। अमरिकी रक्षा मंत्री की यह माँग जल्द ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अमरिकन कांग्रेस के सामने रखने वाले हैं, ऐसा दावा सदर अधिकारी ने किया है।

रक्षा लागत, घोषित, डोनाल्ड ट्रम्प, बढ़ोत्तरी, सुझाव, अमरिका, रिपब्लिकन पार्टी

अमरिका के ‘सेंटर फॉर स्ट्रॅटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडिज’ इस प्रमुख लष्करी अभ्यास समूह के इश्लेशक मार्क कॅनकियान ने ट्रम्प सुझाने वाले रक्षा खर्च बहुत बड़ा है, ऐसा कहा है। ‘यह बढ़ोत्तरी मतलब ट्रम्प प्रशासन आक्रामक रक्षा नीति लागु करने वाले हैं ऐसा दिखाई देता है’, ऐसा कॅनकियान ने कहा है।

दौरान, सन २०१८ में ट्रम्प प्रशासन ने अमरिकी कांग्रेस को प्रस्तुत किए अतिरिक्त प्रावधानों का प्रस्ताव अभी भी रुका हुआ है। इस वजह से पिछले हफ्ते भर में अमरिका को ‘शटडाउन’ का मुकाबला करना पड़ा था। इस वजह से अमरिका की अंतर्गत सुरक्षा से संबंधित कर्मचारियों पर बिना वेतन छुट्टी पर जाना पड़ा था। उसके बाद ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने किए हुए समझौते के बाद अमरिकन कांग्रेस ने तीन दिनों में शटडाउन पीछे लिया था। लेकिन अतिरिक्त प्रावधानों का प्रस्ताव अमरिकन कांग्रेस ने अभी तक मान्य नहीं किया है। इस वजह से इनके नए वार्षिक रक्षा लागत पर अमरिकन कांग्रेस कौनसा फैसला करेगी, इस बात की तरफ पूरी दुनिया का ध्यान लगा है।

ट्रम्प ने अमरिकी सत्ता सूत्रों को हाथों में लेते समय, अमरिका का लष्करी सामर्थ्य बढाने के लिए जोरदार कोशिश करने का आश्वासन दिया था। सामर्थ्यशाली अमरिका के लिए यह अत्यावश्यक है, ऐसा ट्रम्प का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.