इस्रायल के परमाणुओं की गोपनीयता और सुरक्षा के बारे में ट्रम्प का आश्वासन – अमरिकी अख़बार का दावा

वॉशिंग्टन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस्रायल के परमाणुओं की गोपनीयता और इन परमाणुओं की सुरक्षा के बारे में इस्रायल को आश्वस्त किया है। इसके लिए ट्रम्प ने कुछ महीनों पहले इस्रायल को पत्र लिखकर दिया था, ऐसा दावा अमरिका के एक वृत्तपत्र ने किया है।

इस्रायल के अमरिका में स्थित राजदूत ‘रॉन डेर्मर’ ने पिछले वर्ष अमरिका के भूतपूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मायकल फ्लिन से इस बारे में चर्चा की थी। ट्रम्प अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद डेर्मर और फ्लिन के बीच हुई मुलाकात में इस्रायल के अघोषित परमाणुओं के बारे में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष से गारंटी मिले, ऐसी माँग डेर्मर ने की थी।

परमाणुओं, गोपनीयता, सुरक्षा, डोनाल्ड ट्रम्प, आश्वासन, अख़बार, दावा, अमरिका, इस्रायलइस्रायल के परमाणुओं के बारे में अमरिका की यंत्रणाओं को जानकारी है और वह यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने न रखें। साथ ही इन परमाणुओं की सुरक्षा के लिए ट्रम्प के प्रशासन की तरफ से इस्रायल को आश्वासन चाहिए, ऐसा प्रस्ताव इस्रायली राजदूत ने दिया था। इस्रायली राजदूत की इस माँग पर व्हाईट हाउस के अधिकारियों ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की है, ऐसी जानकारी इस वृत्तपत्र ने दी है।

डेर्मर की वजह से इस्रायल और अमरिका के बीच कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हुआ था। लेकिन उसके बाद ट्रम्प ने इस्रायली राजदूत की इस माँग को मान्य करके परमाणुओं की गोपनीयता और सुरक्षा के बारे में इस्रायल को गारंटी देने का दावा भी इस वृत्तपत्र ने अमरिकी अधिकारियों के हवाले से किया है। इस वृत्तपत्र के बारे में अमरिका और इस्रायल ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सन १९६९ में अमरिका के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष रिचर्ड निक्सन और इस्रायल के प्रधानमंत्री गोल्डा मेअर के बीच इस बारे में प्रथम अनुबंध हुआ था। इस्रायल के परमाणु सज्जता की जानकारी अमरिका घोषित न करे। साथ ही परमाणु प्रसार बंदी के विधेयक पर इस्रायल को हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर न करे, ऐसी भूमिका मेअर सरकार ने अपनाई थी। इसके बदले में इस्रायल अपनी परमाणु क्षमता से दूसरों को डराएगा नहीं, ऐसा मेअर सरकार ने मान्य किया था।

इस्रायल के पास परमाणु हैं, ऐसा आरोप कुछ खाड़ी देश लगातार कर रहे थे। लेकिन इस्रायल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देना टाला है।अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के जानकार इस्रायल के पास परमाणु होने की बात को मान रहे हैं। ईरान ने कुछ महीनों पहले इस्रायल की परमाणु परियोजनाओं हमले करने की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.