‘ट्रम्प प्रशासन का भारत के प्रति दृष्टिकोण सकारात्मक’ : भारत के विदेशसचिव एस. जयशंकर

वॉशिंग्टन, दि. ४ : राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का प्रशासन, भारत-अमरिका संबंधों की ओर सकारात्मक दृष्टि से देख रहा है, ऐसा कहते हुए भारत के विदेशसचिव एस. जयशंकर ने इसपर संतोष ज़ाहिर किया है| जयशंकर फिलहाल अमरीका के दौरे पर हैं| अमरिकी रक्षामंत्री रेक्स टिलरसन और वाणिज्यमंत्री विल्बर रॉस दोनों देशों के बीच राजनीतिक चर्चा के लिए भारत आनेवाले हैं, ऐसा कहते हुए, उनके दौरे की तारीख पर चर्चा जारी है, ऐसी जानकारी दी गई| ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष पद पर विराजमान होने के बाद दोनों देशों के बीच होने जा रही इस चर्चा की ओर जानकारों का ध्यान लगा है|

ट्रम्प प्रशासन ‘एच-१बी’ विसा के सिलसिले में अमरीका अहम निर्णय लेने की तैयारी में है| फिलहाल अमरिकी काँग्रेस ने छह महिने के लिए इस विसा की प्रक्रिया रोकी है| ‘एच-१बी’ विसा की वजह से अमरिकी कंपनियों को अन्य देशों के कर्मचारियों को सेवा में लेना आसान होता है| अमरीका के कामगारों के मुकाबले विदेशी श्रमिकों का वेतन कम रहता है, इसका बड़ा लाभ अमरिकी कंपनियों को मिलता है| इसी वजह से अमरिकी निवासियों को नौकरियाँ नहीं मिल रही हैं, ऐसी आलोचना की जा रही है| ट्रम्प ने इसके खिलाफ ठोस भूमिका अपनाई है| इसका असर भारत के ‘आयटी’ और बीपीओ क्षेत्र पर होगा| इसके लिए विदेशसचिव एस. जयशंकर अमरीका के दौरे पर आये हैं, ऐसा कहा जा रहा है|

जयशंकर ने ट्रम्प प्रशासन के अहम अधिकारियों के साथ इसके बारे में चर्चा करते हुए भारत की भूमिका प्रस्तुत की| भारतीय कंपनियाँ अमरीका में बडी मात्रा में रोजगारनिर्माण कर रही हैं, इसपर भी जयशंकर ने ग़ौर फ़रमाया| जयशंकर के इस दौरे से पहले, भारत ने ‘एच-१बी’ के सिलसिले में नई नीतियों के खिलाफ लॉबिंग शुरू की है, ऐसी खबरें जारी हुई थीं| इसके लिए अमरिकी लोकप्रतिनिधियों की सहायता ली जा रही है| लेकिन फिलहाल ट्रम्प प्रशासन की ओर से इसे विशेष प्रतिसाद नहीं मिल पाया है| जयशंकर के साथ हुई चर्चा में भी अमरिकी अधिकारियों ने हालाँकि भारत को आश्‍वस्त करने की कोशिश की है, लेकिन विसा के सिलसिले में नये नियम व्यापक सुधार का हिस्सा हैं, यह स्पष्ट किया|

इसी वजह से भारत के ‘आयटी’ क्षेत्र के हितसंबंध सुरक्षित रखने की चुनौती और भी कठिन बन गई है ऐसा दिखाई दे रहा है| लेकिन जयशंकर ने, दोनों देशों के संबंधों के सिलसिले में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का प्रशासन काफी सकारात्मक भूमिका अपना रहा है, ऐसी जानकारी दी| जयशंकर ने इस समय, द्विपक्षीय संबंधों के साथ साथ, अफगानिस्तान के हालात के सिलसिले में भी चर्चा की, ऐसा कहा गया| दोनों देशों के बीच जल्द ही जारी होनेवाली राजनीतिक चर्चा के लिए भारत आनेवाले अमरीकी रक्षामंत्री रेक्स टिलरसन और वाणिज्यमंत्री विल्बर रॉस के दौरे की तारीख जल्द ही निश्‍चित की जायेगी, ऐसा जयशंकर ने कहा|

अमरीका में भारतीय अभियंता की मौत हुई है, इसका दोनों देशों के संबंधों पर असर नहीं होगा, ऐसा भी जयशंकर ने इस समय स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.